अभिनेता शाहरुख खान के फैंस बड़ी संख्या में पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में हैं। पाकिस्तान की अभिनेत्री माहिरा खान शाहरुख के साथ फिल्म 'रईस' में काम कर चुकी हैं। अब माहिरा ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो शाहरुख को 'बैट्री' और 'गधेड़ा' कह रही हैं।
पाकिस्तानी अभिनेत्री ने शाहरुख का वीडियो किया शेयर, बैट्री से कर दी अभिनेता की तुलना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'रईस' की रिलीज को हाल ही में तीन साल हुए हैं। इसी मौके पर माहिरा खान ने फिल्म का एक सीन इंस्टाग्राम पर शेयर किया। फिल्म में माहिरा और शाहरुख ने पति-पत्नी की भूमिका निभाई थी। वीडियो शेयर करते हुए माहिरा ने लिखा- 'मेरी पुरानी यादों में से सबसे पसंदीदा।'
View this post on Instagram
One of my favorite feelings is nostalgia 💕 #3yearsofRaees
A post shared by Mahira Khan (@mahirahkhan) on
वीडियो में दिखाया गया है कि शाहरुख अपनी पत्नी से डरते हैं। किसी बात पर माहिरा उनसे नाराज हो जाती हैं और उन्हें 'बैट्री' कहती हैं। माहिरा ने शाहरुख के साथ फिल्म मेकिंग का भी एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा- 'मेरे नंबर वन शाहरुख खान।'
View this post on Instagram
My no 1 @iamsrk 💖 #3yearsofRaees
A post shared by Mahira Khan (@mahirahkhan) on
शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' 25 जनवरी 2017 को रिलीज हुई थी। इस मौके पर शाहरुख ने भी एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में शाहरुख खान फिल्म 'रईस' का ही एक डायलॉग बोलते नजर आए लेकिन इसके साथ ही इसमें एक ट्विस्ट भी था।
वीडियो में शाहरुख कहते हैं कि 'कोई भी धंधा छोटा या बड़ा नहीं होता और धंधे से बड़ा कोई धर्म नहीं होता।' इसके बाद वीडियो में ही पीछे से शाहरुख की आवाज आती है, जो कहते हैं- 'अबे जल्दी से धंधा चालू कर ना, कुछ कर नहीं रहा है सिर्फ धंधा-धंधा कर रहा है।' इसके बाद शाहरुख खान फनी एक्सप्रेशन्स देते नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
Need to take Raees advice myself...soon! Tks to whole team of Raees for making this beautiful film.
A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk) on