फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#31YearsOfRamLakhan: इस फिल्म से ही बॉलीवुड को मिला था 'केसरिया विलायती', जानें अनसुने किस्से

Mon, 27 Jan 2020 02:15 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 27 Jan 2020 02:15 PM IST
विज्ञापन
31 Years Of Ram Lakhan Blockbuster by Subhash Ghai   featuring Anil Kapoor jackie shroff
राम लखन - फोटो : Twitter

बॉलीवुड में कई ऐसी क्लासिक फिल्में हैं जिन्हें आज भी दर्शक द्वारा याद किया जाता है। इन्हीं फिल्मों में से एक नाम है राम लखन। आज इस फिल्म को रिलीज हुए 31 साल पूरे हो गए हैं। सुभाष घई के निर्देशन में बनी ये फिल्म ब्लॉकबस्टर थी। इसमें अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित के अलावा जैकी श्रॉफ, डिंपल कपाड़िया, गुलशन ग्रोवर, अनुपम खेर और राखी गुलजार जैसे सितारे नजर आए थे।


 

31 Years Of Ram Lakhan Blockbuster by Subhash Ghai   featuring Anil Kapoor jackie shroff
राम लखन - फोटो : Twitter

फिल्म में दो भाइयों की कहानियों के माध्यम से अच्छे और बुरे के बीच की लड़ाई को दिखाया गया था। इस फिल्म में माधुरी, अनिल कपूर के बचपन का प्यार बनीं थीं। फिल्म में अनुपम खेर ने माधुरी के पिता की भूमिका निभाई थी। फिल्म की कहानी के अलावा इसके गाने 'माई नेम इज लखन', 'तेरा नाम लिया' और 'मेरे दो अनमोल रतन' सुपर हिट रहे थे और जो आज भी विशेष दर्शक वर्ग में लोकप्रिय हैं।

31 Years Of Ram Lakhan Blockbuster by Subhash Ghai   featuring Anil Kapoor jackie shroff
gulshan grover

अनिल कपूर के अलावा फिल्म में गुलशन ग्रोवर ने एक गैंगस्टर ‘केसरिया विलायती’ का किरदार निभाया था, जो उस समय काफी पॉपुलर हुआ था। गुलशन ग्रोवर को उनके डायलॉग 'बैडमैन' (Bad Man) की वजह से उन्हें बैडमैन नाम से भी पुकारा जाने लगा था। आज भी उनका ये किरदार याद किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
31 Years Of Ram Lakhan Blockbuster by Subhash Ghai   featuring Anil Kapoor jackie shroff
ram lakhan

बता दें कि फिल्म में एक एक्शन सीन करते समय बड़ा हादसा हो गया था। अनिल ने गलती से गुलशन ग्रोवर की आंख पर मार दिया था। इसके बाद गुलशन ग्रोवर, अनिल से काफी नाराज हुए थे। वो अनिल के घर गए और उन्हें काफी खरी-खोटी सुनाई थी। अनिल भी चुप नहीं रहे थे उन्होंने गुलशन को काफी फटकारा। इस मामले के बाद अनिल कपूर और गुलशन ग्रोवर ने बात करना बंद कर दिया था और फिर साथ काम भी नहीं करते थे। बाद में दोनों में सुलह हुई।

विज्ञापन
31 Years Of Ram Lakhan Blockbuster by Subhash Ghai   featuring Anil Kapoor jackie shroff
ram lakhan

फिल्म की सबसे खास बात ये थी कि 'राम लखन' पहली ऐसी मूवी थी जिसके गाने सीडी फॉर्मेट में आए थे। राम लखन को उस साल दो फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिले थे। इनमे बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए राखी और बेस्ट कॉमिक रोल के लिए अनुपम खेर को मिला था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed