फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीजेपी सांसद के अभिनेता भाई ने बताई अपनी नापसंद, बोले- 'देशद्रोही का किरदार नहीं करना चाहता'

Mon, 27 Jan 2020 02:08 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Mon, 27 Jan 2020 02:08 PM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Bobby Deol Sunny Deol Actor brother Don't Wanna Do Anti National Role
सनी देओल और बॉबी देओल

हिंदी सिनेमा के अभिनेता बॉबी देओल का का करियर बहुत उतार चढ़ाव वाला रहा है। उन्हें इस सिनेजगत का हिस्सा बने लगभग 25 साल बीत चुके हैं, और आज वह खुद 51 वर्ष के हो चुके हैं। एक अभिनेता अपने अभिनय के लिए उन सारे किरदारों के चुनाव करना चाहता है जो उसे चुनौती महसूस कराएं। बॉबी देओल भी कुछ वैसी ही सोच रखते हैं, लेकिन वह कभी भी एक राष्ट्रद्रोही का किरदार नहीं निभाना चाहते। 

Happy Birthday Bobby Deol Sunny Deol Actor brother Don't Wanna Do Anti National Role
bobby deol - फोटो : social media

फिल्म 'बरसात' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले बॉबी ने कहा, 'मैं कभी भी एक राष्ट्रद्रोही का किरदार नहीं निभाउंगा, चाहे मुझे इसके लिए कोई कितना भी पैसा ऑफर क्यों न करे।' शुरुआत में बॉबी की छवि एक एक्शन हीरो के रूप में बन गई थी, लेकिन पिछली कुछ कॉमेडी फिल्में करने के बाद अब लोग उन्हें दूसरे जॉनर में भी पसंद करने लगे हैं। इस पर बॉबी कहते हैं, 'किसी भी फिल्म की सफलता एक मिसाल कायम करती है। मुझे मेरी फिल्मों ने दर्शकों की नजर में जैसा पेश किया, मैं वैसा ही बन गया, और मैंने कभी इसको बदलने की कोशिश भी नहीं की।'

Happy Birthday Bobby Deol Sunny Deol Actor brother Don't Wanna Do Anti National Role
Bobby Deol with his wife Tanya Deol - फोटो : Social Media

अपने काम में व्यस्त रहने की वजह से बॉबी देओल अपने परिवार को बहुत कम समय दे पाते हैं, लेकिन इस बार अपने जन्मदिन पर उन्होंने अपने बड़े बेटे आर्यमान के साथ न्यूयॉर्क में समय व्यतीत करने की योजना बनाई थी। वह बताते हैं, 'जब पिछली बार मेरा बेटा आर्यमान घर आया था, तब मैं अपने काम में व्यस्त होने की वजह से उसके साथ समय नहीं बिता पाया था, लेकिन इस बार मैं अपनी छुट्टी का पूरा फायदा उठाऊंगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Bobby Deol Sunny Deol Actor brother Don't Wanna Do Anti National Role
बेटे आर्यमान के साथ बॉबी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

जहां कई अभिनेताओं के बच्चे हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत कर रहे हैं, वहीं बॉबी देओल का बेटा आर्यमान अमेरिका में बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा है। सिनेमा में आर्यमान की दिलचस्पी बताते हुए बॉबी ने कहा, 'मैं देखना चाहता हूं कि एक अभिनेता होने के अलावा वह और क्या कर सकता है। हमने उसे खुद का निर्णय लेने के लिए छूट दे रखी है और उसके सभी निर्णयों में हम उसका समर्थन करेंगे।'

विज्ञापन
Happy Birthday Bobby Deol Sunny Deol Actor brother Don't Wanna Do Anti National Role
Akshay Kumar,riteish deshmukh, Bobby Deol - फोटो : amar ujala mumbai

बता दें कि बॉबी हाल ही में हाउसफुल फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म हाउसफुल 4 में नजर आए थे, और अब वह अपने करियर की शुरुआत प्रकाश झा की वेब सीरीज से ओटीटी पर करने वाले हैं। 

पढ़ें: बॉबी देओल ने 25 साल के करियर में दी सिर्फ 4 हिट फिल्में, फिर भी हैं करोड़ों की संपत्ति के मालिक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed