एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 27 Jan 2020 02:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बीते रोज दुनिया के सबसे बड़े म्यूजिक अवॉर्ड समारोह ग्रैमी अवॉर्ड्स (Grammy Awards 2020) का आयोजन लॉस एंजिलिस के स्टेपल्स सेंटर में किया गया। जहां हॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत की। प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने पति निक जोनस के साथ इस अवॉर्ड सेरेमनी में हिस्सा लिया। इस दौरान प्रियंका का रेड कार्पेट पर ग्लैमरस अवतार देखने को मिला।
2 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : Twitter
प्रियंका ने ग्रैमी अवॉर्ड के दौरान डिजाइनर राल्फ रूसो का गाउन पहना जिसकी नेकलाइन काफी डीप थी। इस गाउन के साथ उन्होंने स्टेटमेंट ईयररिंग्स पहनीं। फैंस प्रियंका के इस अवतार को देखकर हैरान हैं। इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने अपने ड्रेसिंग सेंसे से एक बार फिर सभी को पीछे छोड़ दिया। हॉलीवुड की तमाम हसीनाओं को पीछे छोड़ प्रियंका लाइमलाइट में रहीं।
3 of 5
प्रियंका चोपड़ा निक के साथ
- फोटो : Twitter
उनकी ये बोल्ड ड्रेस चर्चा का विषय बनी हुई है। इस दौरान प्रियंका के साथ निक भी नजर आए। निक ने गोल्डन सूट कैरी किया था। अवार्ड नाइट से प्रियंका और निक की तसवीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। भारतीय फैंस प्रियंका का इतना बोल्ड अंदाज देख हैरान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : Twitter
प्रियंका चोपड़ ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ग्रैमी 2020 रेड कार्पेट से अपनी और निक की तस्वीर शेयर की है। इसके प्री इवेंट में भी प्रियंका ने ग्लैमरस ड्रेस पहनी थी। इस तस्वीर को शेयर करने के साथ ही प्रियंका ने कैप्शन में लिखा- This guy। #Grammys2020'। प्रियंका की ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : Twitter
हालांकि कुछ लोगों को उनका यह बोल्ड अवतार पसंद आया है तो कुछ उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, यह जब बॉलीवुड में होती हैं तो बेहतर कपड़े पहनती हैं। एक और यूजर ने लिखा-बकवास ड्रेस। बात करें वर्क फ्रंट की तो वह जल्द ही एवेंजर्स एंडगेम फेम रूसो ब्रदर्स के प्रोजक्ट CITADEL में नजर आने वाली हैं। शादी के बाद प्रियंका स्काई इज पिंक में नजर आई थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।