बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल (Paresh Rawal) उन सितारों में शुमार हैं जो किसी भी मुद्दे पर अपनी बात खुलकर रखते हैं। ऐसे में में एक बार परेश रावल ने सीएए, एनपीआर और एनआरसी पर अपनी बात रखते हुए ट्वीट किया है। परेश रावल का ट्वीट वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया यूजर्स जमकर उनके ट्वीट पर रिएक्ट कर रहे हैं।
बॉलीवुड अभिनेता का ट्वीट वायरल, लिखा- 'यह साबित नहीं करना कि हिंदुस्तान आपके बाप का है, बल्कि..'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल 25 जनवरी को परेश रावल ने एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में अभिनेता ने लिखा, 'दोस्तों, आपको यह साबित नहीं करना कि हिंदुस्तान आपके बाप का है। बल्कि आपको यह साबित करना है कि आपका बाप हिंदुस्तान का है।' परेश का ये ट्वीट चर्चा में आ गया है।
दोस्तों आपको ये prove नहीं करना है कि हिंदुस्तान आपके बाप का है , आपको prove ये करना है कि आपका बाप हिंदुस्तान का है।
ये बात तो साफ है कि सीएए (Citizenship Amendment Act) और एनआरसी को लेकर न सिर्फ आम लोग बल्कि बॉलीवुड सितारे भी दो धड़ों में बिखर गए हैं। एक धड़ जहां इसके पक्ष में है तो वहीं दूसरा धड़ सीएए और एनआरसी के विरोध में। ऐसे में परेश रावल इसके पक्ष में लंबे वक्त से अपनी बात सोशल मीडिया पर रखते आ रहे हैं।
बता दें कि परेश रावल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो न सिर्फ सिनेमा से जुड़ी बातें बल्कि अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी बातों को भी सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ साझा करते हैं। वहीं फैंस के साथ ही साथ विरोधियों के ट्विटर पर जवाब देते रहते हैं।
बात परेश रावल के फिल्मी करियर की करें फिल्म 'ओएमजी', 'वेलकम', 'हेरा-फेरी' और 'संजू' जैसी कई फिल्मों में वो अपनी एक्टिंग का लोहा साबित कर चुके हैं। इसके साथ ही जल्द ही परेश फिल्म हंगामा 2 में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ शिल्पा शेट्टी, मीजान जाफरी और प्रणिता सुभाष भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।
पढ़ें: आमिर के लिए अक्षय ने किया ये बड़ा काम, सोशल मीडिया पर अभिनेता ने किया शुक्रिया