{"_id":"5a7bfbff4f1c1b89268b8e45","slug":"pakistan-censor-board-may-ban-the-movie-padmaavat-after-the-film-review","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'पद्मावत' को लेकर पाकिस्तान में भी छिड़ी जंग, रिलीज के बाद हुई बैन की मांग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'पद्मावत' को लेकर पाकिस्तान में भी छिड़ी जंग, रिलीज के बाद हुई बैन की मांग
Thu, 08 Feb 2018 01:27 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 08 Feb 2018 01:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
padmaavat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' एक बार फिर विवादों के बादल में घिरती हुई नजर आ रही है। हालांकि इस बार यह बादल भारत में नहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान में छाए हुए हैं। बता दें, इस फिल्म को लेकर भारत के बाद अब पाकिस्तान में भी काफी विरोध किया जा रहा है। इतना ही नहीं वहां लोगों ने इस फिल्म पर बैन लगाने तक की मांग की गई है।
2 of 4
padmaavat
बता दें, फिल्म 'पद्मावत' को पाकिस्तान में करीब दो हफ्ते पहले सेंसर की मंजूरी के बाद रिलीज कर दिया गया था। जिसके बाद अब फिल्म में मुसलमानों की गलत छवि दिखाने के लिए लाहौर हाई कोर्ट में फिल्म पर बैन लगाने के लिए एक याचिका दायर की गई है।
3 of 4
padmaavat
फिल्म पर बैन लगाने को लेकर दायर की गई इस याचिका के बाद पाकिस्तान सेंसर बोर्ड को एक बार दोबारा फिल्म का रिव्यू करने के लिए कहा गया है। खास बात यह है कि इस फिल्म का रिव्यू पंजाब सेंसर बोर्ड करेगी। जिसके लिए पूरे बोर्ड को मीटिंग के लिए बुलाया गया है। कहा जा रहा है कि फिल्म के सीन और डायलॉग देखने के बाद ही फिल्म के बैन पर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Padmaavat
बता दें, इससे पहले भारत में भी इस फिल्म को लेकर करणी सेना ने जबरदस्त विरोध किया था। उनका आरोप था कि फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की गई है। जिसके बाद करणी सेना के सदस्यों ने भंसाली और दीपिका पादुकोण को जान से मारने की धमकी भी दे दी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।