फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पेशावर में मौजूद है दिलीप कुमार और राज कपूर के पैतृक घर, संरक्षण के लिए पाकिस्तान सरकार ने लिया फैसला

Tue, 29 Sep 2020 01:42 PM IST
shrilata biswas बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Published by: shrilata biswas Updated Tue, 29 Sep 2020 01:42 PM IST
विज्ञापन
Pakistan government conserve Raj Kapoor and Dilip Kumar Ancestral Houses
पेशावर में राज कपूर और दिलीप कुमार की हवेली - फोटो : बीबीसी

पाकिस्तान के पेशावर में मौजूद दिलीप कुमार और राज कपूर के पैतृक घरों को संरक्षित करने का फैसला किया गया है। हिंदी फिल्मों के दोनों जाने माने कलाकारों की पैदाइश भी पेशावर की इन्हीं हवेलियों में हुई थी। हालांकि अब ये खस्ताहाल हैं। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वाह सूबे के पुरातत्व विभाग ने संबंधित विभाग से कहा है कि वो दिलीप कुमार और राज कपूर के पैतृक घरों को सरकारी कब्जे में लें।

Pakistan government conserve Raj Kapoor and Dilip Kumar Ancestral Houses
पेशावर में राज कपूर का पुश्तैनी घर कपूर हवेली - फोटो : twitter.com/IftikharFirdous

इस संबंध में जारी अधिसूचना में कहा गया है कि दोनों कलाकारों के फिलहाल बंद पड़े घरों को संरक्षित कर उनमें संग्रहालय बनाया जाएगा जहां इन कलाकारों के अलावा, एक अन्य प्रमुख बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान से संबंधित वस्तुएं भी संरक्षित की जाएंगी। पुरातत्व और संग्रहालय विभाग के निदेशक डॉक्टर अब्दुल समद ने पेशावर के आयुक्त को एक पत्र भेजा है जिसमें कहा गया है कि विभाग इन स्थानों को 'संरक्षित' घोषित करना चाहता है।

Pakistan government conserve Raj Kapoor and Dilip Kumar Ancestral Houses
राज कपूर, दिलीप कुमार - फोटो : फाइल

दिलीप कुमार का घर और कपूर की हवेली
विभाग का मानना है कि इससे सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। पत्र में आगे कहा गया है कि अगर ये जायदाद निजी स्वामित्व में हैं तो इसे अधिग्रहित किया जाना चाहिए। पेशावर के आयुक्त का कहना है कि इस सिलसिले में कार्रवाई शुरू कर दी गई है। दिलीप कुमार का घर पेशावर के मशहूर और ऐतिहासिक किस्सा ख्वानी बाजार के मोहल्ला खुदादाद में है। तब का आवासीय इलाका अब एक बड़े व्यापारिक केंद्र में तब्दील हो गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistan government conserve Raj Kapoor and Dilip Kumar Ancestral Houses
दिलीप कुमार - फोटो : instagram/dilipkumar_history

दिलीप कुमार के नाम से मशहूर मोहम्मद यूसुफ खान का जन्म 11 दिसंबर, 1922 को इसी घर में हुआ था। दिलीप कुमार साल 1930 में अपने परिवार के साथ बॉम्बे (अब मुंबई) चले गए थे। 1988 में जब दिलीप कुमार पाकिस्तान गए थे तो उन्होंने पेशावर का भी दौरा किया था और अपने पुराने घर जाकर उसके दरवाजे को चूमा था और बचपन की यादों को लोगों से साझा किया था।

विज्ञापन
Pakistan government conserve Raj Kapoor and Dilip Kumar Ancestral Houses
कपूर हवेली - फोटो : बीबीसी

संग्रहालयों की स्थापना का प्रस्ताव
कपूर हवेली पेशावर के दिलगरां इलाके में है। बॉलीवुड को कई सुपरस्टार देने वाले कपूर परिवार की एक पीढ़ी इस हवेली में पैदा हुई थी। ये हवेली 1918 से 1922 के बीच बनवाई गई थी। राज कपूर भी इसी हवेली में पैदा हुए थे। मुल्क के विभाजन के बाद उनका परिवार भारत आ गया था। हालांकि दोनों कलाकारों के घरों के बड़े हिस्से ढह गए हैं और उनके वर्तमान मालिकों ने इमारतों को गिराने और प्लाजा बनाने की कई बार कोशिश की है, लेकिन प्रशासन ने उसे रोक दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed