फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पायल घोष मामले में अनुराग कश्यप की बढ़ी मुश्किलें, यौन शोषण के आरोप में मुंबई पुलिस जल्द भेजेगी समन

Tue, 29 Sep 2020 11:32 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 29 Sep 2020 11:32 AM IST
विज्ञापन
Anurag kashyap payal ghosh case Mumbai police will send summon to director
अनुराग कश्यप, पायल घोष - फोटो : instagram/anuragkashyap10, एएनआई
यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे अनुराग कश्यप की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। अभिनेत्री पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर यौन शोषण के आरोप में केस दर्ज कराया था। पायल लगातार उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रही थीं अब मुंबई पुलिस जल्द ही पूछताछ के लिए अनुराग कश्यप को समन भेजेगी।

 

Anurag kashyap payal ghosh case Mumbai police will send summon to director
पायल घोष और अनुराग कश्यप - फोटो : इंस्टाग्राम, पीटीआई

पायल घोष की लड़ाई में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले आवाज उठा रहे हैं। अठावले ने मुंबई पुलिस से अनुराग कश्यप को गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्हेंने कहा कि अगर मुंबई पुलिस जल्द ही अनुराग कश्यप को गिरफ्तार नहीं करती वो धरने पर बैठेंगे।

Anurag kashyap payal ghosh case Mumbai police will send summon to director
पायल घोष - फोटो : instagram/iampayalghosh

इस बीच अब खबर सामने आई है कि पुलिस अनुराग कश्यप को समन भेजेगी और उनसे पूछताछ करेगी। पायल घोष कई दिनों से न्याय की मांग कर रही थीं। पायल घोष ने चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिलता है तो वह भूख हड़ताल पर बैठेंगी। उन्होंने पुलिस पर सवाल उठाते हुए कहा था कि अभी तक निर्देशक की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anurag kashyap payal ghosh case Mumbai police will send summon to director
पायल घोष - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें कि पायल घोष ने 19 सितंबर को ट्वीट कर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया। उन्होंने पीएम मोदी से न्याय की गुहार लगाई थी। पायल घोष ने कहा था कि 'पहले मैं अपने मैनेजर के साथ उनसे (अनुराग कश्यप) मिली। फिर उसके बाद मैं उनके घर जाकर मिली। उन्होंने मुझसे बहुत अच्छे से मुलाकात की थी। उनका व्यवहार देखकर मुझे बहुत अच्छा लगा था लेकिन जब दूसरे दिन उन्होंने अपने घर बुलाया तो कुछ चीजें ठीक नहीं हुईं मेरे साथ। इसी बारे में मैने बात की।'

विज्ञापन
Anurag kashyap payal ghosh case Mumbai police will send summon to director
अनुराग कश्यप - फोटो : instagram: anuragkashyap10

पायल के आरोपों को अनुराग कश्यप ने खारिज कर दिया। उन्होंने ट्वीट करते हुए अपनी बात रखी थी। उन्होंने लिखा था, 'क्या बात है, इतना समय ले लिया मुझे चुप करवाने की कोशिश में। चलो कोई नहीं। मुझे चुप कराते-कराते इतना झूठ बोल गए कि औरत होते हुए दूसरी औरतों को भी संग घसीट लिया। थोड़ी तो मर्यादा रखिए मैडम। बस यही कहूंगा कि जो भी आरोप हैं आपके सब बेबुनियाद हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed