फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

परिवार के दावे के उलट है सुशांत सिंह राजपूत की विसरा रिपोर्ट, हुआ ये अहम खुलासा

Tue, 29 Sep 2020 11:06 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 29 Sep 2020 11:06 AM IST
विज्ञापन
Sushant singh Rajput viscera report not found poison
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput

सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई की जांच जारी है। एम्स पैनल ने अपनी रिपोर्ट सीबीआई को सौंप दी। उम्मीद है कि जल्द ही सुशांत की मौत की असली वजह की जानकारी मिलेगी। इस बीच एम्स की रिपोर्ट के हवाले से कई खुलासे हुए हैं।

Sushant singh Rajput viscera report not found poison
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दरअसल, एक चैनल ने एम्स की रिपोर्ट का खुलासा किया है। चैनल ने सूत्रों के जरिए बताया कि रिपोर्ट में सुशांत को जहर नहीं देने की बात है। उनके विसरा में जहर नहीं पाया गया है। सुशांत के शरीर में किसी तरह का ऑर्गेनिक जहर नहीं मिला है।

Sushant singh Rajput viscera report not found poison
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput

एम्स की रिपोर्ट सीबीआई जांच से अलग नहीं है। हालांकि अभी भी कूपर अस्पताल की रिपोर्ट को विस्तार से देखा जाएगा। कूपर अस्पताल पर सवाल खड़े हो रहे हैं। एम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कूपर अस्पताल ने सुशांत मामले में लापरवाही की थी। डॉक्टर्स ने सुशांत के गले के निशान को लेकर रिपोर्ट में कुछ नहीं लिखा। ना ही सुशांत की मौत की टाइमिंग लिखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant singh Rajput viscera report not found poison
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/sushantsinghrajput

सीबीआई के अनुरोध पर एम्स में डॉक्टर सुधीर गुप्ता की अध्यक्षता में एक पैनल का गठन किया गया था, जिसने सुशांत की ऑटोप्सी और विसरा रिपोर्ट की जांच की। सूत्रों का कहना है कि पिछले 40 दिनों में सीबीआई के निष्कर्षों के साथ एम्स पैनल के निष्कर्षों की पुष्टि की जा रही है। एम्स पैनल के निष्कर्षों को इस मामले में विशेषज्ञ की राय के रूप में लिया जाएगा और डॉक्टर अभियोजन पक्ष के गवाह होंगे।

विज्ञापन
Sushant singh Rajput viscera report not found poison
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : facebook/SushantSinghRajput

बता दें कि सुशांत के परिवार के वकील ने अभिनेता को जहर देने की आशंका जताई थी लेकिन अब एम्स की रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत को जहर नहीं दिया गया था। अभी तक सुशांत का परिवार अभिनेता की मौत को मर्डर बताता आया है। उन्होंने रिया चक्रवर्ती पर हत्या का आरोप लगाया था। परिवार ने रिया चक्रवर्ती को मुख्य आरोपी बताते हुए पटना में एफआईआर दर्ज कराई थी। फिलहाल रिया ड्रग्स केस में भायखला जेल में बंद हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed