फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महमूद के जन्मदिन और केबीसी में पूछा गया सुशांत की फिल्म से जुड़ा सवाल, ये हैं बॉलीवुड की पांच बड़ी खबरें

Tue, 29 Sep 2020 06:55 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 29 Sep 2020 06:55 AM IST
विज्ञापन
today top five news of Mehmood Javed Akhtar Kangana Ranaut Kshitij Prasad Usha Mangeshkar and KBC
महमूद, अमिताभ बच्चन - फोटो : twitter: @cinemaazi/ @SonyTV

आज है कॉमेडी किंग महमूद का जन्मदिन


अपने विशिष्ट अंदाज, हाव भाव और बेहतरीन आवाज से दर्शकों को गुदगुदाने वाले कॉमेडी किंग महमूद का जन्म 29 सितंबर 1933 को मुंबई में हुआ था। आज उनकी जयंती है। महमूद ने जो भी किरदार निभाया, उसे अमर कर दिया। उनका पूरा नाम महमूद अली था। वह अपने माता पिता की आठ संतान में से दूसरे थे। उनके पिता मुमताज अली बॉम्बे टॉकीज स्टूडियो में काम किया करते थे। 


पढ़ें: Mehmood Birthday: अभिनय से पहले अंडे बेचने और टैक्सी चलाने का काम करते थे महमूद, ऐसे बने कॉमेडी के किंग
today top five news of Mehmood Javed Akhtar Kangana Ranaut Kshitij Prasad Usha Mangeshkar and KBC
जावेद अख्तर - फोटो : अमर उजाला

जावेद अख्तर पर भड़कीं कंगना रणौत 
भगत सिंह की सोमवार को जयंती थी। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश के लिए न्योछावार कर दिया। शहीद -ए -आजम का जन्म  28 सितंबर, 1907 को लायलपुर जिले के बंगा में हुआ था। वह एक महान क्रांतिकारी थे। पूरा देश ने उनकी जयंती पर उन्हें नमन किया। इस बीच गीतकार और लेखक जावेद अख्तर के भगत सिंह को किए एक ट्वीट से सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। 

पढ़ें: भगत सिंह को लेकर जावेद अख्तर ने किया ये ट्वीट, भड़कीं कंगना रणौत ने कहा- 'अगर वह आज जीवित होते तो...'

today top five news of Mehmood Javed Akhtar Kangana Ranaut Kshitij Prasad Usha Mangeshkar and KBC
क्षितिज प्रसाद - फोटो : instagram/kshitijraviprasad

क्षितिज प्रसाद के साथ हुई बदसलूकी पर NCB ने दी सफाई
इन दिनों सुशांत सिंह राजपूत केस में चल रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की छानबीन में कई फिल्मी हस्तियों के नाम सामने आए हैं। हाल ही में ड्रग्स का सेवन और लेन-देन करने पर एनसीबी ने प्रोड्यूसर क्षितिज रवि प्रसाद को गिरफ्तार किया है। क्षितिज धर्माटिक इंटरटेनमेंट (फिल्मकार करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन की सहयोगी कंपनी) के पूर्व कार्यकारी निर्माता हैं।


पढ़ें: ड्रग्स केस: हिरासत में क्षितिज प्रसाद के साथ हुई बदसलूकी पर NCB ने दी सफाई, कही ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन
today top five news of Mehmood Javed Akhtar Kangana Ranaut Kshitij Prasad Usha Mangeshkar and KBC
उषा मंगेशकर, लता मंगेशकर - फोटो : @ushamangeshkar

उषा मंगेशकर को मिला लता मंगेशकर अवॉर्ड
महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को दिग्गज गायिका उषा मंगेशकर को वर्ष 2020-21 के लिए लता मंगेशकर अवॉर्ड देने की घोषणा की। सोमवार को ही लता मंगेशकर का 91वां जन्मदिन भी था। आधिकारिक बयान के मुताबिक, राज्य के संस्कृति मंत्री अमित देशमुख की अध्यक्षता वाली समिति ने अवॉर्ड के लिए सर्वसम्मति से ऊषा मंगेशकर को चुना। 

पढ़ें: बहन के जन्मदिन पर उषा मंगेशकर को मिला लता मंगेशकर अवार्ड

विज्ञापन
today top five news of Mehmood Javed Akhtar Kangana Ranaut Kshitij Prasad Usha Mangeshkar and KBC
KBC 12 - फोटो : TWITTER- @SrBachchan

केबीसी में अमिताभ बच्चन ने पूछा सुशांत की फिल्म से जुड़ा सवाल
सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच इन दिनों पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। अभिनेता की मौत की जांच पिछले एक महीने से सीबीआई भी कर रही है। हालांकि सुशांत सिंह राजपूत की मौत कैसे हुई इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस बीच सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ा अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में सवाल पूछा गया है।

पढ़ें: KBC 12: अमिताभ बच्चन ने पूछा सुशांत की फिल्म से जुड़ा ये सवाल, जानिए इस सीजन का पहला प्रश्न

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed