फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mehmood Birthday: अभिनय से पहले अंडे बेचने और टैक्सी चलाने का काम करते थे महमूद, ऐसे बने कॉमेडी के किंग

Tue, 29 Sep 2020 06:46 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 29 Sep 2020 06:46 AM IST
विज्ञापन
Bollywood actor Mehmood birthday:lesser Known facts about Great Comedian
महमूद - फोटो : File Photo

अपने विशिष्ट अंदाज, हाव भाव और बेहतरीन आवाज से दर्शकों को गुदगुदाने वाले कॉमेडी किंग महमूद का जन्म 29 सितंबर 1933 को मुंबई में हुआ था। आज (मंगलवार) उनकी जयंती है। महमूद ने जो भी किरदार निभाया, उसे अमर कर दिया। उनका पूरा नाम महमूद अली था। वह अपने माता पिता की आठ संतान में से दूसरे थे। उनके पिता मुमताज अली, बॉम्बे टॉकीज स्टूडियो में काम किया करते थे। 

Bollywood actor Mehmood birthday:lesser Known facts about Great Comedian
महमूद - फोटो : File Photo

घर की आर्थिक जरूरत को पूरा करने के लिए महमूद ने अंडे बेचने और टैक्सी चलाने जैसे काम भी किए लेकिन बचपन के दिनों से ही महमूद का रुझान अभिनय में था। साल 1943 में उन्हें पहली बार बॉम्बे टॉकीज की फिल्म 'किस्मत' में किस्मत आजमाने का मौका मिला था। अपने अभिनय के दम पर महमूद ने करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बना लिया।

Bollywood actor Mehmood birthday:lesser Known facts about Great Comedian
महमूद - फोटो : File Photo

दुनिया को हंसाने वाले मशहूर कॉमेडियन महमूद ने उस दौर की फेमस एक्ट्रेस मीना कुमारी को टेबल टेनिस सिखाने की नौकरी भी थी। टेनिस सिखाते सिखाते महमूद का दिल मीना कुमारी की बहन मधु पर आ गया और कहा जाता है कि बाद में खुदकुशी की धमकी देकर शादी भी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood actor Mehmood birthday:lesser Known facts about Great Comedian
महमूद - फोटो : File Photo

उस दौरान किसी एक्टर के लिए तालियां बजती थी तो वो महमूद थे। जब शूट खत्म होता तो महमूद के लिए जमकर तालियां बजाईं जाती थीं। महमूद अकेले ऐसे कॉमेडियन थे, जिनकी तस्वीर फिल्म के पोस्टर में हीरो के साथ होती थी। लोग सिनेमाघरों में महमूद को देखने जाया करते थे। आलम ये था कि डायरेक्टर को भी ये बात अच्छी तरह पता होती थी कि अगर पिक्चर हिट करनी है, तो महमूद को अपनी फिल्म में लेना ही होगा।

विज्ञापन
Bollywood actor Mehmood birthday:lesser Known facts about Great Comedian
महमूद - फोटो : File Photo

महमूद के बारे में कहा जाता है कि उन्हें कभी रिहर्सल करते नहीं देखा गया। वो जो भी करते थे, फिल्मों में लाइव किया करते थे। यही वजह थी कि कई फिल्मी सितारे उनसे जलते थे। उन्हें इस बात से एतराज था कि महमूद को हीरो से ज्यादा पैसे मिलते हैं। दशकों तक अपनी फिल्मों से लोगों का दिल जीतने वाले महमूद ने करीब 300 फिल्मों में काम किया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed