फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 12: अमिताभ बच्चन ने पूछा सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म से जुड़ा ये सवाल, जानिए इस सीजन का पहला प्रश्न

Tue, 29 Sep 2020 06:32 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 29 Sep 2020 06:32 AM IST
विज्ञापन
KBC 12 Amitabh Bachchan asked about Sushant Singh Rajput last film Dil Bechara actress Sanjana Sanghi question and know the first question of KBC 12
अमिताभ बच्चन, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram: sonytvofficial/sushantsinghrajput

सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच इन दिनों पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। अभिनेता की मौत की जांच पिछले एक महीने से सीबीआई कर रही है। हालांकि सुशांत सिंह राजपूत की मौत कैसे हुई इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस बीच सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ा अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में सवाल पूछा गया है। 

KBC 12 Amitabh Bachchan asked about Sushant Singh Rajput last film Dil Bechara actress Sanjana Sanghi question and know the first question of KBC 12
केबीसी 12 - फोटो : TWITTER- @SrBachchan

केबीसी का 12वां सीजन शुरू हो गया है। सोमवार को इस सीजन का पहला एपिसोड प्रसारित हुआ। इस सीजन की पहली कंटेस्टेंट आरती जगताप थीं। उन्होंने केबीसी के 12वें सीजन में छह लाख 40 हजार रुपये जीतकर खेल बीच में ही छोड़ दिया। इस दौरान अमिताभ बच्चन ने आरती जगताप से सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा से जुड़ा एक सवाल पूछा था। 

KBC 12 Amitabh Bachchan asked about Sushant Singh Rajput last film Dil Bechara actress Sanjana Sanghi question and know the first question of KBC 12
अमिताभ बच्चन - फोटो : instagram: mehracollection333

दरअसल अमिताभ बच्चन ने आरती जगताप को फिल्म दिल बेचारा का एक गाना सुनाया गया और पूछा कि इस गाने को सुनकर बताएं कि किस अभिनेत्री ने इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इसका सही जवाब संजना सांघी था। केबीसी 12 के पहले सवाल की भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
KBC 12 Amitabh Bachchan asked about Sushant Singh Rajput last film Dil Bechara actress Sanjana Sanghi question and know the first question of KBC 12
केबीसी - फोटो : file photo
अमिताभ बच्चन ने केबीसी 12 में पहला सवाल पूछा- 
2020 में घटने वाली इन घटनाओं को पहले से बाद के क्रम में लगाएं....
A. नमस्ते ट्रंप  
B. जनता कर्फ्यू  
C. अम्फान चक्रवात
D. भारत में लॉकडाउन  

विज्ञापन
KBC 12 Amitabh Bachchan asked about Sushant Singh Rajput last film Dil Bechara actress Sanjana Sanghi question and know the first question of KBC 12
kbc - फोटो : file photo

आपको बता दें कि केबीसी के इस सीजन में बदलाव किया गए हैं। अभी तक नए प्रतियोगी का चुनाव करने के लिए 10 लोगों को एक साथ बैठाकर सबसे तेज जवाब देने के लिए कहा जाता था। इन 10 में से जो सबसे तेज जवाब देता, वही केबीसी का अगला प्रतियोगी होता। लेकिन, नए नियमों के हिसाब से इस फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट प्रतियोगिता में 10 की बजाय आठ लोग ही शामिल होंगे। ऑडियंस पोल वाली लाइफ लाइन प्रतियोगी के लिए चालू होगी नहीं है क्योंकि स्टूडियो में लाइव ऑडियंस मौजूद नहीं रहेगी। दरअसल, दर्शकों से सीधा जुड़ने के लिए ही निर्माताओं ने 'फोन ए फ्रेंड' को हटाकर 'वीडियो ए फ्रेंड' का विकल्प चुना है।

पढ़ें: 'दो बीघा जमीन' से लेकर 'पीपीली लाइव' तक, इन पांच फिल्मों में दिखी किसानों की बदहाली

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed