इन दिनों देश के कई हिस्सों में सरकार के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला रहा है। यह प्रदर्शन हाल ही में बने कृषि कानूनों के खिलाफ हो रहा है। किसानों के संघर्ष को हिंदी सिनेमा भी अलग-अलग तरह से दिखाता रहा है। आज हम आपको बॉलीवुड की उन्हीं फिल्मों के बारे में बताएंगे जिनमें किसानों के संघर्ष को दिखाया गया है। एक नजर ऐसी ही फिल्मों पर...
'दो बीघा जमीन' से लेकर 'पीपीली लाइव' तक, इन पांच फिल्मों में दिखी किसानों की बदहाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो बीघा जमीन
यह हिंदी सिनेमा की शानदार फिल्मों में से एक हैं। फिल्म दो बीघा जमीन 1953 में आई थी। इस फिल्म में किसानों की दशा को सही तरीके से दिखाया गया है। फिल्म में एक किसान को अपनी जमीन हासिल करने के लिए किस तरह के बुरे दौर से गुजरना पड़ा, इसको बेहद शानदार तरीके से प्रदर्शित किया गया है। फिल्म दो बीघा जमीन में बलराज साहनी, निरूपा रॉय, मीना कुमारी और जगदीप सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में थे।
मदर इंडिया
यह फिल्म 1957 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म मदर इंडिया हिंदी सिनेमा की सदाबहार फिल्म है। इस फिल्म में किसान महिला की गरीबी और भुखमरी को दिखाया गया है। फिल्म मदर इंडिया कई पुरस्कार भी हासिल कर चुकी है। इस फिल्म में नरगिस, सुनील दत्त, बलराज साहनी, राजेन्द्र कुमार, राज कुमार और कन्हैया लाल सहित कई दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिका में थे।
उपकार
इस फिल्म में भी किसानों की बदहाली को दिखाया गया है। फिल्म उपकार में मनोज कुमार, आशा पारेख, प्रेम चोपड़ा, कन्हैया लाल, प्राण और मदन पुरी सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म की कहानी गरीब किसान मां की है जो अपने दो में से एक ही बेटे को ही पढ़ाई के लिए शहर भेज पाती है। वहीं दूसरा बेटा गांव में किसानी करता है। इस दौरान उसकी जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव आते हैं। फिल्म उपकार साल 1967 में आई थी।
लगान
इस फिल्म में आमिर खान, ग्रेसी सिंह, कुलभूषण खरबंदा और रघुवीर यादव सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में थे। किसानों के लगान पर बनी यह भी बॉलीवुड की शानदार फिल्मों में से एक हैं। यह फिल्म 2001 में आई थी।