फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sushant Singh Rajput case: रिया कैसे चुका रही हैं सतीश मानेशिंदे की फीस, खुद बोले अभिनेत्री के वकील

Tue, 29 Sep 2020 05:23 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 29 Sep 2020 05:23 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Satish Maneshinde has talk about his fees pay by actress Rhea Chakraborty
सतीश मानेशिंदे और रिया चक्रवर्ती - फोटो : ANI and Instagram: @rhea_chakraborty

सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला अब तक कई मोड़ ले चुका है। इन दिनों इस मामले के ड्रग्स एंगल की जांच एनसीबी कर रही है। ड्रग्स का लेन-देन और सेवन करने पर अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक को एनसीबी ने गिरफ्तार किया है। वहीं रिया का केस सतीश मानेशिंदे लड़ रहे हैं। सतीश मानेशिंदे मुंबई के नामी वकीलों में से एक हैं। वह अपने केस के अलावा फीस की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। 



Sushant Singh Rajput death case Satish Maneshinde has talk about his fees pay by actress Rhea Chakraborty
रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती के मुख्य आरोपी हैं। रिया चक्रवर्ती बॉलीवुड की औसत अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनकी अभी तक कोई भी फिल्म बड़ी हिट साबित नहीं हो पाई है। वहीं सतीश मानेशिंदे महंगे वकीलों में से एक हैं। ऐसे में रिया सतीश मानेशिंदे जैसे महंगे वकील की मोटी फीस का कैसे भुगतान कर रही हैं, इसको लेकर अक्सर मीडिया और सोशल मीडिया पर चर्चा सुनने को मिलती है।

Sushant Singh Rajput death case Satish Maneshinde has talk about his fees pay by actress Rhea Chakraborty
सतीश मानशिंदे - फोटो : file photo

मीडिया के इन सवालों का अब खुद सतीश मानेशिंदे ने जवाब दिया है। सतीश मानेशिंदे ने हाल ही में एक निजी न्यूज चैनल से बात की। इस दौरान उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के केस के अलावा रिया चक्रवर्ती द्वारा उनको दी जा रही फीस के बारे में भी बात की। सतीश मानेशिंदे ने अपनी फीस को लेकर उड़ रही अफवाहों को पूरी तरह से गलत बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Satish Maneshinde has talk about his fees pay by actress Rhea Chakraborty
सतीश मानेशिंदे, रिया चक्रवर्ती - फोटो : एएनआई

सतीश मानेशिंदे ने कहा, 'पिछले कुछ वक्त से मीडिया और सोशल मीडिया पर मुझे और मेरे क्लाइंट को फीस के लिए ट्रोल किया जा रहा है। यह बेहद गैर जरूरी और गलत बात है। कई लोग यह भी कह रहे हैं कि मैं उनका केस मुफ्त में लड़ रहा हूं, यह बात भी सच नहीं है। फीस का मामला मेरे और मेरे क्लाइंट के बीच की बात है और जिस तरह से मुझ पर लगातार सोशल मीडिया पर अटैक हो रहे हैं, मैं उन मीडिया हाउस को सिर्फ कहना चाहूंगा कि आप बस खुश रहिए।'

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Satish Maneshinde has talk about his fees pay by actress Rhea Chakraborty
सतीश मानेशिंदे - फोटो : ANI

बता दें कि सतीश मानेशिंदे एक मशहूर क्रिमिनल लॉयर हैं। वह बॉलीवुड सितारों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सतीश मानेशिंदे 1993 के मुंबई ब्लास्ट केस में संजय दत्त के वकील थे और उन्होंने संजय दत्त को जमानत दिलाई थी। संजय दत्त ही नहीं मानेशिंदे, सलमान खान को भी एक केस में जमानत दिला चुके हैं।

पढ़ें: बॉलीवुड के वर्क कल्चर पर विशाल भारद्वाज ने दी प्रतिक्रिया, कहा- 'चुकानी होती है बड़ी कीमत'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed