{"_id":"5cdfc654bdec2207073c53b2","slug":"pakistani-actor-ali-zafar-birthday-special-when-meesha-shafi-accused-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टेलीविजन पर फूट-फूट कर रोने लगा था ये पाकिस्तान एक्टर, ऐसी हो गई थी हालत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
टेलीविजन पर फूट-फूट कर रोने लगा था ये पाकिस्तान एक्टर, ऐसी हो गई थी हालत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sat, 18 May 2019 02:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Ali Zafar
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पाकिस्तान के कई कलाकारों को भारत में आकर में पॉपुलैरिटी मिली। इन एक्टर्स ने भारत में पैसा और शोहरत दोनों कमाया। लेकिन अब दोनों के बीच बिगड़े हालतों के चलते पाकिस्तान के इन कलाकारों पर बैन लग चुका है। इन्हीं में एक एक्टर हैं अली जफर। 18 मई 1980 को जन्में अली जफर आज 39 साल के हो गए हैं।
2 of 5
Ali Zafar
- फोटो : social media
अली जफर ने दोनों देशों में खूब उपलब्धि हासिल की। लेकिन #MeToo में नाम आने के बाद से अली की इमेज को बड़ा झटका लगा। बीते दिनों पाकिस्तान की एक सिंगर मीशा शफी ने अली पर यौन उत्पीड़न करने आरोप लगाए थे।
3 of 5
Ali Zafar
- फोटो : social media
मीशा ने अपनी एक पोस्ट के जरिए अपना दुख बयां किया था। उन्होंने लिखा था, 'मैं इसलिए इस पोस्ट को शेयर कर रही हूं ताकि हमारे समाज में ऐसे मामलों पर चुप्पी के रिवाज को तोड़ा जा सके। यौन उत्पीड़न जैसी घटनाओं पर खुलकर बात करना आसान नहीं है, लेकिन अब मेरे लिए चुप रहना मुश्किल है। मेरी मन मुझे और चुप रहने की इजाजत नहीं दे रहा। मेरा कई बार यौन शोषण किया गया और वह भी तब नहीं जब मैं नौजवान थी या पाकिस्तान फिल्म इंडस्ट्री में नई थी, बल्कि ऐसा मेरे साथ तब हुआ जब मैं सशक्त थी और बेझिझक बोलने के लिए जानी जाती थी। अली जफर ने मेरा शोषण किया और वह भी तब जब मैं दो बच्चों की मां थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Ali Zafar
- फोटो : social media
मीशा के इन आरोपों के बाद अली जफर ने लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी। बाद में पाकिस्तान हाईकोर्ट ने मीशा के आरोपों को खारिज कर दिया। इस मामले पर बात करने जब अली जफर टीवी पर आए थे तो इतने भावुक हो गए थो कि रो पड़े थे।
विज्ञापन
5 of 5
ali zafar
अली ने अपने इंटरव्यू में कहा था, 'इन आरोपों के बाद मैंने बहुत सहन किया। इससे सिर्फ मैं ही प्रभावित नहीं हुआ, मेरा पूरे परिवार ने ये दुख झेला है। मैंने इस एक शब्द नहीं। लेकिन अब मैंने फैसला किया कि मैं इस पर एक्शन लूंगा।' ये बात कहते-कहते अली इमोशनल हो गए और फिर रोने लगे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।