फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Feroze Khan: पाकिस्तानी अभिनेता ने पत्नी संग की मारपीट, आंखों और हाथ पर चोट के निशान देखकर कांप जाएगी रूह

Tue, 25 Oct 2022 03:11 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 25 Oct 2022 03:11 PM IST
विज्ञापन
pakistani actor feroze khan wife syeda aliza shares domestic violence evidence on social media
फिरोज खान,अलीजे - फोटो : सोशल मीडिया

दुनियाभर में इन दिनों पाकिस्तानी शो, फिल्में और कलाकार खूब लोकप्रिय हो रहे हैं। बढ़ती हुई लोकप्रियता को देखते हुए कलाकारों के बारे में भी लोग जानने का प्रयास करते रहते हैं। उनकी निजी जिंदगी और हर अपडेट के बारे में फैंस जानना चाहते हैं। इसी बीच पाकिस्तान के मशहूर अभिनेता फिरोज खान पिछले काफी समय से सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल फिरोज खान अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में हैं। पिछले दिनों पत्नी से अगल होने के बाद अब  खबर आ रही है कि फिरोज खान ने अपनी पत्नी से मारपीट की है, जिसकी तस्वीरें अलीजे ने साझा की हैं। 

pakistani actor feroze khan wife syeda aliza shares domestic violence evidence on social media
अलीजे के शरीर पर चोट के निशान - फोटो : सोशल मीडिया

फिरोज खान ने अपनी 4 साल तक चली शादी के बाद पत्नी संग अलग होने का ऐलान कर दिया था। अलग होने बाद से फिरोज खान की पत्नी लगातार उनपर गंभीर आरोप लगा रही हैं। दोनों के तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। इसी बीच उनकी पत्नी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसमें उनकी पत्नी अलीजे जख्मी नजर आ रही हैं। अलीजा के हाथ और आंखों पर चोट दिखाई दे रही है। अलीजे की ऐसी हालत देखकर कोई भी कांप सकता है।


इसे भी पढ़ें- TMKOC: दिवाली लुक की वजह से ट्रोल्स के निशाने पर आई सोनू भिड़े, यूजर्स बोले- क्या से क्या हो गई देखते-देखते
pakistani actor feroze khan wife syeda aliza shares domestic violence evidence on social media
फिरोज खान,अलीजे - फोटो : Social media

अलीजे के शरीर पर मारपीट के निशान देखने के बाद साफ पता चल रहा है उनको कितनी बेरहमी से पीटा गया है। दावा किया जा रहा है कि उनके साथ ये मारपीट फिरोज खान ने की है। तस्वीरें सामने आने के बाद फिरोज खान को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। बता दें कि सोशल मीडिया पर फिरोज खान की पत्नी ने कुछ दिनों पहले खुलासा किया था कि उनको फिजिकल और मेंटर टॉर्चर का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
pakistani actor feroze khan wife syeda aliza shares domestic violence evidence on social media
फिरोज खान,अलीजे - फोटो : Social media

उन्होंने ओपन लेटर लिखकर फिरोज खान की पोल खोली थी। अलीजे ने बताया था कि उनकी चार साल की शादी कितनी मुश्किलों से भरी रही है। उन्होंने बताया कि मुझे पति के हाथों काफी बेइज्जत होना पड़ा है, इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए ने फैसला किया है कि मैं अपनी पूरी जिंदगी इस तरह डर-डरकर नहीं जी सकती हूं। इसके बाद उन्होंने तलाक का फैसला लिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed