फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Allu Arjun: फिल्म 'कांतारा' देख भावुक हुए अल्लू अर्जुन, पोस्ट शेयर कर लिखा- आंखें नम हुईं और रोंगटे खड़े हो गए

Tue, 25 Oct 2022 03:09 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 25 Oct 2022 03:09 PM IST
विज्ञापन
Kantara Allu Arjun Review Vivek Agnihotri Kangana Ranaut Laso Praises Film
कांतारा - फोटो : सोशल मीडिया

'कांतारा' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। ऋषभ शेट्टी की फिल्म न सिर्फ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है बल्कि विदेश में भी अपने कलेक्शन का डंका बजा रही है। आम जनता के साथ-साथ सेलेब्स भी ऋषभ शेट्टी की फिल्म के फैन होते जा रहे हैं। पहले विवेश अग्निहोत्री, फिर कंगना रणौत और अब पुष्पा फेम अल्लू अर्जुन, का नाम कांतारा के फैंस की लिस्ट में जुड़ता चला जा रहा है। 

Kantara Allu Arjun Review Vivek Agnihotri Kangana Ranaut Laso Praises Film
अल्लू अर्जुन - फोटो : insta

हाल ही में अल्लू अर्जुन ने फिल्म की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है। अभिनेता ने ट्वीट कर लिखा, "कांतारा सिनेमाई शानदार अनुभव है, जिसे किसी को मिस नहीं करना चाहिए, मनोरम बैकग्राउंड स्कोर, शानदार छायांकन, ऋषभ शेट्टी द्वारा शानदार ढंग से निर्देशित और बेहतरीन अभिनय। अर्जुन ने आगे बताया कि फिल्म का क्लाइमेक्स देख वह काफी इमोशनल हो गए। उन्होंने लिखा- क्लाइमेक्स देख मेरी आंखें नम हो गईं और मेरे रोंगटे खड़े हो गए। पूरी टीम @hombalefilms को बधाई।'

Kantara Allu Arjun Review Vivek Agnihotri Kangana Ranaut Laso Praises Film
कांतारा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि फिल्म निर्माता-अभिनेता ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा' ने भारत में 170 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, विदेशों में फिल्म ने 18 करोड़ रुपये की कमाई की है। यानी वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने कुल 188 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। इसके साथ ही फिल्म यश-स्टारर 'केजीएफ' को पछाड़कर दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली कन्नड़ फिल्म बन गई। 

दिवाली लुक की वजह से ट्रोल्स के निशाने पर आई सोनू भिड़े, यूजर्स बोले- क्या से क्या हो गई देखते-देखते

विज्ञापन
विज्ञापन
Kantara Allu Arjun Review Vivek Agnihotri Kangana Ranaut Laso Praises Film
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

अल्लू अर्जुन से पहले 'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री और कंगना रणौत भी फिल्म 'कांतारा' को देखकर इमोशनल हुए थे। विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर कहा था कि- 'मैं अभी-अभी कांतारा देख कर आया हूं, मैंने पहले कभी ऐसी फिल्म नहीं देखी। ऋषभ, आपने बहुत अच्छा काम किया है, आपको सलाम। ये लोककथा से भरी फिल्म हैऔर मैं वादा करता हूं कि आपने पहले कभी इस तरह की फिल्म नहीं देखी होगी।'

 ऋषि सुनक के पीएम चुने जाते ही बिग बी ने लगाया भारत 'माता की जय' का नारा, ब्रिटेन पर कसा तंज

विज्ञापन
Kantara Allu Arjun Review Vivek Agnihotri Kangana Ranaut Laso Praises Film
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने कांतारा देखने के बाद कहा था, 'मैं अपने परिवार के साथ यह फिल्म देखने गई थी। अभी तक कांप रही हूं। फिल्म के अंत ने मुझे इमोशनल कर दिया।' इसके अलावा राम गोपाल वर्मा भी फिल्म की काफी तारीफ कर चुके हैं। 

आलिया भट्ट ने मां सोनी राजदान को दी जन्मदिन की बधाई, बोलीं- आपने हमारे लिए कितना कुछ किया है

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed