आलिया भट्ट की मां और अभिनेत्री सोनी राजदान आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। बॉलीवुड के तमाम सितारे उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। इस खास मौके पर आलिया भट्ट ने अपनी मां को जन्मदिन विश किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर स्पेशल पोस्ट किया है और बेहद भावुक कैप्शन लिखा है। बता दें कि आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ दिलचस्प पोस्ट शेयर करती नजर आती हैं। अब अपनी मां के बर्थडे पर किया गया उनका पोस्ट भी खूब पसंद किया जा रहा है।
Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने मां सोनी राजदान को दी जन्मदिन की बधाई, बोलीं- आपने हमारे लिए कितना कुछ किया है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में सोनी राजदान हंसती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने स्काई ब्लू कलर का सूट पहना हुआ है। दूसरी तस्वीर में आलिया भट्ट और सोनी राजदान नजर आ रहे हैं। तस्वीर में दोनों ही हंसते हुए बेहद प्यारे लग रहे हैं। यह ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर है। आलिया और सोनी राजदान दोनों ही एथनिक लुक में हैं।
Diwali 2022 Special: अब शूटिंग पर हीरो नहीं चलाता गोली, पढ़िए कैसे रचे जाते हैं फ़िल्मों में धमाके
इस पोस्ट के साथ आलिया भट्ट ने प्यारा सा कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'दुनिया की सबसे शानदार शख्स को जन्मदिन मुबारक हो। आप मेरे लिए सबसे सुरक्षित जगह हो। आपकी वजह से मेरा अस्तित्व है।' आलिया ने आगे लिखा, 'मुझे लगता है कि इस वर्ष किसी भी अन्य वर्ष की तुलना में मैंने बहुत गहराई से यह समझा है कि आप दिल से कितनी खूबसूरत हैं। आपने एक परिवार के रूप में हमारे लिए कितना कुछ किया है। आप हमारी जिंदगी का केंद्र हो। कितना भी प्यार लुटाएं वह नाकाफी ही होगा।' आलिया भट्ट अब जब खुद मां बनने की दहलीज पर हैं तो वह मां होने और मां के महत्व को शायद बखूबी समझ पा रही हैं।
आलिया की इस पोस्ट पर यूजर्स जमकर बधाई दे रहे हैं। साथ में सेलेब्स भी रिएक्ट कर रहे हैं। आलिया भट्ट की सास और एक्ट्रेस नीतू कपूर ने हार्ट इमोजी पोस्ट किए हैं। श्वेता बच्चन ने भी इस पोस्ट पर हार्ट इमोजी पोस्ट किए हैं। वहीं सोनी राजदान ने भी बेटी के इस प्यार भरे पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'तुम्हें खूब प्यार।' एक यूजर ने लिखा है, 'आलिया आप दुनिया की सबसे खूबसूरत और विनम्र इंसान हो।'
Malika-Arjun: सोनम कपूर की दिवाली पार्टी में मलाइका-अर्जुन ने खींचा सबका ध्यान, हाथों में हाथ डाले आए नजर