फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amitabh Bachchan: ऋषि सुनक के पीएम चुने जाते ही बिग बी ने लगाया भारत 'माता की जय' का नारा, ब्रिटेन पर कसा तंज

Tue, 25 Oct 2022 01:58 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 25 Oct 2022 01:58 PM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan shares instagram post for rishi sunak becoming first indian origin pm of britain
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

दिवाली के दिन भारतवासियों का सीना तब गर्व से चौड़ा हो गया जब खबर आई कि ब्रिटेन में एक भारतीय मूल के शख्स को प्रधानमंत्री के रूप में चुन लिया गया है। अब ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री का नाम है ऋषि सुनक। ऋषि सुनक ब्रिटेन के पहले अश्वेत पीएम हैं, जो कि हिंदू हैं। उनको हर तरफ से बधाई संदेश मिल रहे हैं। ऐसे में अमिताभ बच्चन कैसे पीछे रहने वाले थे। उन्होंने भी अपने लेटेस्ट पोस्ट में खुशी जताई है और ऋषि सुनक पर गर्व किया है।

amitabh bachchan shares instagram post for rishi sunak becoming first indian origin pm of britain
अमिताभ बच्चन, ऋषि सुनक - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह देश-दुनिया में होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखते हैं। ऐसे में जब भारतीय मूल के शख्स ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं तो अमिताभ बच्चन का रिएक्शन आना तो लाजमी था। अमिताभ बच्चन ने एक पोस्ट साझा करते हुए ऋषि सुनक को बधाई दी और ब्रिटेन पर तंज कसा। अपने ऑफिशियल अकाउंट पर बिग बी ने लिखा, 'भारत माता की जय, अब ब्रिटेन के पास अपने देश की ओर से प्रधानमंत्री के रूप में एक नया वायसराय है।'

इसे भी पढ़ें- Vaishali Takkar Suicide: डिप्रेशन का शिकार थीं वैशाली ठक्कर, इंटीमेट तस्वीरें वायरल होने का सता रहा था डर
 

amitabh bachchan shares instagram post for rishi sunak becoming first indian origin pm of britain
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट पर यूजर्स भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 200 साल की गुलामी का बदला आज ले लिया गया है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- सर आपने तो दो लाइनों में पूरा खेल कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh bachchan shares instagram post for rishi sunak becoming first indian origin pm of britain
Rishi Sunak, ऋषि सुनक - फोटो : twitter/@Rishi Sunak

बता दें कि ब्रिटेन के कंजर्वेटिव पार्टी के नेता ऋषि सुनक यूनाइटेड किंगडम के पहले हिंदू और अश्वेत प्रधानमंत्री बने हैं। 28 अक्टूबर को वो प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। इसी खुशी में भारत में भी जश्न का माहौल है। जिस ब्रिटेन ने वर्षों तक भारत में राज किया है वहां का प्रधानमंत्री भारतीय मूल का बनने जा रहा हो तो गर्व होना लाजमी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed