सब्सक्राइब करें

माहिरा खान पर इस एक्टर ने दिया विवादित बयान, बोले-अभिनेत्री नहीं रही तुम, मां बनने की उम्र है

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 29 Jul 2019 12:07 PM IST
विज्ञापन
Pakistani actor Firdous Jamal derogatory remarks on actress Mahira Khan
mahira khan - फोटो : file photo
बॉलीवुड फिल्म रईस में अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों को जीतने वाली पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। उनको लेकर पाकिस्तानी एक्टर फिरदौस जमाल ने विवादित बयान दिया है। फिरदौस जमाल ने कहा कि माहिरा में एक्टिंग वाली कोई बात नहीं हैं वह केवल एक औसत दर्जे की मॉडल हैं। 
Trending Videos
Pakistani actor Firdous Jamal derogatory remarks on actress Mahira Khan
mahira khan - फोटो : file photo
एक्टर फिरदौस जमाल ने माहिरा खान को लेकर ये बात एक टॉक शो में बोली है। उन्होंने फिल्मी दुनिया पर बात करते हुए कहा कि, 'ये बात कहते हुए माफी चाहूंगा, लेकिन उनके पास हीरोइन बनने की कोई क्वालिटी नहीं हैं, वह एक औसत दर्जे की मॉडल हैं। वह अभिनेत्री नहीं हैं।' जमाल यहीं नहीं रुके उन्होंने माहिरा की उम्र को लेकर भी विवादित बयान दिया है।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistani actor Firdous Jamal derogatory remarks on actress Mahira Khan
Firdous Jamal - फोटो : social media
फिरदौस जमाल ने कहा, 'माहिरा की उम्र हो चुकी है और उनके उम्र की अभिनेत्रियां ज्यादातर मां का रोल निभाती हैं न कि नायिका का।' फिरदौस जमाल के इस बयान की सोशल मीडिया पर काफी निंदा हो रही है। वहीं कई फिल्मी हस्तियां माहिरा खान के सपोर्ट में आते हुए फिरदौस जमाल के बयान की आलोचना कर रहे हैं। 
 

 

 
Pakistani actor Firdous Jamal derogatory remarks on actress Mahira Khan
mahira khan - फोटो : file photo
बॉलीवुड में फिल्म  'सनम तेरी कसम' में नजर आ चुकीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन ने ट्विटर पर फिरदौस जमाल की जमकर आलोचना की। उन्होंने ट्वीट में लिखा- 'अपने देश के सबसे बड़े नाम का मजाक बनाना आपको बहुत छोटा बना देता है। राय की आड़ में अपमानजनक टिप्पणी को रोकना होगा। उम्मीद है कि यह दो मिनट की प्रसिद्धी इसके ही लायक थी। माहिरा वहां तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की है जहां वह आज के समय में हैं। यह आसान नहीं है। मुझे उन पर गर्व है।'
 

 
विज्ञापन
Pakistani actor Firdous Jamal derogatory remarks on actress Mahira Khan
Mahira Khan - फोटो : file photo
एक्ट्रेस मावरा होकेन के अलावा कई पाकिस्तानी फिल्मी सितारों ने फिरदौस जमाल के बयान की निंदा की है। आपको बता दें कि शाहरुख खान के साथ माहिरा खान की बॉलीवुड फिल्म रईस साल 2017 में आई थी। इस का निर्देशन राहुल ढोलकिया ने किया था। इसके अलावा माहिरा कई टीवी शो में भी नजर आ चुकी हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed