{"_id":"5d3529088ebc3e6d1971aede","slug":"pakistani-actor-mohsin-abbas-haider-domestic-violence-against-his-wife","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी एक्टर ने की गर्भवती पत्नी की बेरहमी से पिटाई, तस्वीरों के साथ बताई आपबीती","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पाकिस्तानी एक्टर ने की गर्भवती पत्नी की बेरहमी से पिटाई, तस्वीरों के साथ बताई आपबीती
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 22 Jul 2019 08:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
mohsin abbas haider
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पाकिस्तानी एक्टर, मॉडल और सिंगर मोहसिन अब्बास हैदर पर उनकी पत्नी फातिमा सोहेल ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। फातिमा ने फेसबुक पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखकर आपबीती बताई, साथ ही उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं जिसमें उनके चेहरे और हाथ पर चोट के निशान नजर आ रहे हैं।
2 of 7
Fatema Sohail
- फोटो : social media
फातिमा ने पोस्ट में लिखा कि 'जुल्म बर्दाश्त करना भी गुनाह है। मैं फातिमा हूं, मोहसिन अब्बास हैदर की पत्नी। 26 नवंबर 2018 को मैंने अपने पति को धोखा देते हुए पकड़ा। जब मैंने उनसे इस बारे में बात करनी चाही तो वो शर्मिंदा हो गए और मुझे पीटने लगे। उस वक्त मैं प्रेग्नेंट थी। उसने मेरे बाल खींचे, मुझे जमीन पर घसीटा, कई बार मेरे चेहरे पर घुसे मारे और मुझे दीवार पर पटक दिया।'
3 of 7
mohsin abbas haider
- फोटो : social media
फातिमा ने लिखा कि 'मेरे पति ने मुझे बेरहमी से पीटा। एक दोस्त ने मुझसे संपर्क किया और मुझे अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने शुरू में चेकअप करने से मना कर दिया क्योंकि यह एक पुलिस केस था। मुझे इस हादसे से निकलने में कुछ समय चाहिए था। इस दौरान मुझे अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट मिल गया जिसमें राहत की बात थी कि मेरे बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
mohsin abbas haider
- फोटो : social media
फातिमा कहती हैं कि 'सामाजिक दबाव कहें या मेरा अपना आत्मविश्वास... मुझे नहीं पता... लेकिन मैंने अपने बच्चे के लिए इस शादी को चलाने का फैसला किया। 20 मई 2019 को मुझे एक प्यारा सा बेटा हुआ। कुछ दिक्कतों के चलते मेरी सर्जरी हुई। जब मैं लाहौर में ऑपरेशन थिएटर में थी, मेरे पति अपनी गर्लफ्रेंड जो कि एक मॉडल और एक्टर है उसके साथ कराची में सो रहे थे।'
विज्ञापन
5 of 7
fatema sohail
- फोटो : social media
फातिमा ने आगे लिखा कि 'पब्लिक का अटेंशन प्राप्त करने के लिए उसने सोशल मीडिया पर कुछ निराशाजनक पोस्ट किए। मेरा परिवार मेरे साथ खड़ा था लेकिन मेरा पार्टनर नहीं। मोहसिन डिलीवरी के 2 दिन के बाद सिर्फ तस्वीरें लेने और कुछ प्रचार हासिल करने के लिए आए। उन्होंने अपने बेटे की जांच करने की जहमत भी नहीं उठाई। यह केवल सामाजिक स्तर पर प्रशंसा पाने का नाटक भर था।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।