फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hania Aamir: भारतीय गानों की दीवानी हुई यह पाकिस्तानी एक्ट्रेस, नाटू-नाटू के बाद इस गाने पर जमकर किया डांस

Sun, 26 Feb 2023 07:28 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 26 Feb 2023 07:28 PM IST
विज्ञापन
Pakistani actress Hania Aamir shares a video dancing on Bijlee Bijlee Current Laga song after Naatu Naatu
हानिया आमिर - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तान की जानी मानी टीवी एक्ट्रेस हानिया आमिर इस समय अपने डांस को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। सोशल मीडिया पर इस वक्त पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर का आरआरआर डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अपनी खूबसूरती और स्टाइलिश अंदाज से हानिया पहले ही दर्शकों का मन मोह चुकी हैं, लेकिन अब लगता है कि अब वह डांस में भी कई सितारों को जबरदस्त टक्कर देने वाली है। नाटू-नाटू गाने के बाद हानिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बिजली बिजली, करंट लगा और कोई मिल गया पर डांस करते हुए वीडियो साझा किया।

Pakistani actress Hania Aamir shares a video dancing on Bijlee Bijlee Current Laga song after Naatu Naatu
हानिया आमिर - फोटो : social media

पाकिस्तान की लोकप्रिय अदाकारा हानिया आमिर मशहूर फिल्म ‘आरआरआर’ के गाने ‘नाटू- नाटू’ का जबरदस्त खुमार चढ़ा हुआ है। अभिनेत्री का नाटू-नाटू पर डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसको खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो पर फैंस काफी प्यारे- प्यारे कमेंट करके एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं।

Lata Mangeshkar: 'मन की बात' में पीएम मोदी को याद आईं लता मंगेशकर, जानें क्यों किया स्वर कोकिला का जिक्र

Pakistani actress Hania Aamir shares a video dancing on Bijlee Bijlee Current Laga song after Naatu Naatu
हानिया आमिर - फोटो : social media

हाल ही में, हानिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ डांस वीडियो और कई तस्वीरें शेयर की है। इस वीडियो में हानिया हार्डी संधू के गाने ‘बिजली बिजली’ पर थिरकती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में हानिया के साथ उनके दोस्त भी डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा हानिया ने  रणवीर सिंह की फिल्म ‘सर्कस’ के गाने ‘करेंट लगा’ पर भी जमकर डांस परफॉर्मेंस दिया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Hania Aamir 哈尼亚·阿米尔 (@haniaheheofficial)

">http://

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Hania Aamir 哈尼亚·阿米尔 (@haniaheheofficial)

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistani actress Hania Aamir shares a video dancing on Bijlee Bijlee Current Laga song after Naatu Naatu
हानिया आमिर - फोटो : social media

हानिया की इस वीडियो को फैंस का जमकर प्यार मिल रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘हानिया आमिर को हर शादी में इंवाइट किया जाना चाहिए। वह फंक्शन में रौनक ला देती हैं।’ दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘हानिया पूरी पार्टी की जान बन गई हैं। सच में वह कितनी प्यारी लग रही हैं।’ एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘हानिया सच में शादी को खूब एंजॉय करती नजर आ रही हैं। साथ ही बेहद खूबसूरत भी लग रही हैं।’

Surabhi Chandana: शेरदिल शेरगिल खत्म होने के बाद काम की तलाश में सुरभि? शादी-पार्टी में डांस करने को हैं राजी

विज्ञापन
Pakistani actress Hania Aamir shares a video dancing on Bijlee Bijlee Current Laga song after Naatu Naatu
हानिया आमिर - फोटो : social media

आपके बता दें कि इस फंक्शन में हानिया सफेद स्नीकर्स के साथ गोल्डन कलर के शरारा में नजर आ रही हैं। इसके साथ हानिया ने अपने बालों में गजरे लगा रखे हैं। हानिया के साथ दूसरे सितारे भी डांस में उनका साथ दे रहे हैं जो कि काफी शानदार लग रहा है। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर इससे पहले भी हानिया के खूबसूरती के चर्चे होते रहते हैं, और पहले भी उनकी कई सारे फोटो और वीडियो वायरल हुए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed