सब्सक्राइब करें

अनुच्छेद 370 हटने पर रिएक्शन देते ही ट्रोल हुईं 4 एक्ट्रेस, पाक हीरोइनों ने कर दिया था विवादित ट्वीट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 07 Aug 2019 07:30 PM IST
विज्ञापन
Pakistani actress Mahira Khan to Rakhi Sawant troll on Article 370
Mahira, Rakhi and Veena Malik - फोटो : file photo

जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद सोशल मीडिया पर सभी लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यहां तक कि यूजर्स ने कई तरह के मीम्स शेयर करके अपनी खुशी जाहिर की। इस बीच पाकिस्तानी स्टार्स भी पीछे नहीं रहे। कई पाकिस्तानी स्टार्स ने तो ऐसे विवादित ट्वीट कर दिए जिसके बाद उन्हें ट्रोल किया गया। जानिए वो कौन से स्टार्स है जो 370 हटने पर प्रतिक्रिया देते ही ट्रोल हो गए। 



Trending Videos
Pakistani actress Mahira Khan to Rakhi Sawant troll on Article 370
veena malik - फोटो : file photo

वीना मलिक ने हाल ही में भारतीय सेना पर एक भद्दा पोस्ट किया। इस पोस्ट के साथ ही वीना ने एक फोटो भी शेयर की थी। वीना ने लिखा था- 'कश्मीर में भारतीय क्रूरता के लिए।' इसके साथ ही वीना ने कुछ हैशटैग भी इस्तेमाल किए। इस ट्वीट के बाद वीना ट्रोल हो गई हैं। भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'जिस थाली में खाती हो, उसी में छेद करती हो।' वहीं एक दूसरे यूजर ने अश्मित पटेल की मसाज करते हुए फोटो पोस्ट करते हुए लिखा- 'तेल मसाज का कितना लेती हो ?'

विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistani actress Mahira Khan to Rakhi Sawant troll on Article 370
Mawra Hocane - फोटो : file photo

मावरा हॉकेन ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर धारा 370 पर प्रतिक्रिया दी थी। मावरा ने लिखा था - 'आज की रात मैं सो नहीं पाऊंगी। हम इस दुनिया को क्या बना रहे हैं? हम लोग एक-दूसरे को क्यों मार रहे हैं? हमें क्या चाहिए? क्या मानवता के लिए पॉवर इतनी जरूरी है? ईश्वर हमारी मदद करे।' मावरा ने आगे लिखा- UNHRC कहां है? कश्मीर में जो हो रहा है, वो मानवता के खिलाफ है। क्या हम इतने अंधकार के दौर में रह रहे हैं? मानव जीवन को बचाने के लिए किताबों में जो कायदे-कानून हमें पढ़ाए गये, उनका क्या? क्या उनका कोई मतलब है? लोगों को जीने दीजिए। इन ट्वीट्स के कारण मावरा ट्रोल हुईं। यूजर्स मावरा को पाकिस्तान में ध्यान लगाने की सलाह दे रहे हैं। कुछ ने कहा कि आप फिक्र ना करें। कश्मीर की फिक्र करने के लिए भारतीय हैं। 

Pakistani actress Mahira Khan to Rakhi Sawant troll on Article 370
mahira khan - फोटो : file photo

महिरा खान ने भी अनुच्छेद 370 हटने पर ट्वीट किया था। माहिरा ने ट्वीट किया था- 'जिस पर हम चर्चा नहीं करना चाहते हैं, उस पर हमें बहुत ही आसानी से खामोश कर दिया गया है। ये रेत पर लकीर खींचने की तरह है...जन्नत जल रही है और हम खामोशी से आंसू बहा रहे हैं।' इस ट्वीट के बाद माहिरा सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गईं। एक यूजर ने लिखा- 'हनुमान चालीसा पढ़िये सब डर भाग जायेगा।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- 'पहले रोटी और नॉन की कीमतें तो समान कर लो।'

विज्ञापन
Pakistani actress Mahira Khan to Rakhi Sawant troll on Article 370
राखी सावंत - फोटो : social media

पाकिस्तानी अभिनेत्रियों के अलावा बॉलीवुड की आइटम गर्ल राखी सावंत भी धारा 370 पर वीडियो शेयर करके ट्रोल हो गईं। वीडियो में राखी ने कहा था- 'मैं अपनी फिल्म धारा 370 के लिए मुझे कास्ट करने के लिए अपने डायरेक्टर प्रोड्यूसर को धन्यवाद देती हूं। सबसे पहले हमने धारा 370 का मुद्दा उठाया। मोदी जी आपका शुक्रिया आपने मेरी बात सुनी और कानून लागू कर दिया। राखी ने आगे कहा- 'अब कश्मीर हमारा हो गया है।' इस वीडियो के बाद राखी को जमकर ट्रोल किया गया। एक यूजर ने राखी से कहा- 'आपको बता दें कि कश्मीर पहले से ही हमारा है। अपनी जानकारी सही कर लो।' एक ने लिखा- 'अब बस तुम ही रह गई थी सलाह देने के लिए।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed