{"_id":"5d4a6f118ebc3e6d250dc5f4","slug":"sushma-swaraj-passes-away-dharmendra-amitabh-bachchan-pay-tribute-to-sushma-swaraj","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुषमा स्वराज को याद कर भावुक हुए धर्मेंद्र, बोले- अनाड़ी सियासत दान कहकर सीने से लगा लेती थीं मुझे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुषमा स्वराज को याद कर भावुक हुए धर्मेंद्र, बोले- अनाड़ी सियासत दान कहकर सीने से लगा लेती थीं मुझे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 07 Aug 2019 07:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सुषमा स्वराज, धर्मेंद्र
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मंगलवार रात आखिरी सांस ली। सुषमा स्वराज का निधन कार्डिएक अरेस्ट की वजह से हुआ। वह 67 साल की थीं। सुषमा स्वराज के निधन से देश भर में शोक की लहर है। पीएम मोदी समेत लगभग हर राजनीतिक पार्टी से संबंधित नेताओं ने सुषमा स्वराज के निधन पर शोक व्यक्त किया है। बॉलीवुड ने भी उनके निधन पर दुख जता रहे हैं।
2 of 5
dharmendra
कुछ घंटे पहले धर्मेंद्र ने भी ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। धर्मेंद्र ने लिखा- अनाड़ी सियासत दान कह कर सीने से लगा लेती थीं मुझे। सुषमा जी, दुनियां भर की चहेती, भारत की महान नेता मेरी छोटी बहन बहुत याद आएंगी आप!!! भगवान आप की आत्मा को शान्ति दे।
3 of 5
sunny deol
- फोटो : social media
धर्मेंद्र के बेटे और भाजपा नेता सनी देओल ने भी ट्वीट किया- 'सुषमा स्वराज जी के निधन पर मेरी संवेदना। हमारे देश के बेहतरीन नेताओं में से एक थीं। वह विशेष थीं और हम उन्हें याद करेंगे। परिवार और दोस्तों के लिए मेरी प्रार्थना।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sushma swaraj, amitabh bachchan
- फोटो : social media
अमिताभ बच्चन ने कई ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। एक ट्वीट में उन्होंने लिखा- 'मृदुभाषी, सम्मोहक वक्ता, मिलनसार, दुखहर्ता। सुषमा जी जैसों का रिक्त स्थान कभी नहीं भरता। बिग बी के अलावा बॉलीवुड के लगभग सभी सेलेब्स ने अपनी अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।
विज्ञापन
5 of 5
पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज
- फोटो : PTI
पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मंगलवार रात आखिरी सांस ली। सुषमा स्वराज का निधन कार्डिएक अरेस्ट की वजह से हुआ। दिल्ली में अपने घर पर कार्डिएक अरेस्ट के बाद सुषमा स्वराज को एम्स अस्पताल ले जाया गया लेकिन सुषमा को बचाया नहीं जा सका। मौत से कुछ घंटे पहले सुषमा स्वराज का शाम साढ़े सात बजे किया ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बुधवार शाम पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।