सब्सक्राइब करें

Shahrukh Khan: 'शाहरुख खान को एक्टिंग नहीं आती और न ही वह हैंडसम हैं', PAK अभिनेत्री के बयान पर भड़क गए यूजर्स

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 07 Jul 2023 01:59 PM IST
विज्ञापन
pakistani actress mahnoor baloch on shahrukh khan said he does not know acting and he is not handsome
शाहरुख खान, महनूर बलोच - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में जवान फिल्म की शूटिंग के दौरान अभिनेता के चोट लगने की भी बात सामने आई थी। लेकिन बाद में जब एक्टर को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया तब इन अफवाहों पर विराम लग गया था। अब शाहरुख खान एकबार फिर से चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल पाकिस्तानी अभिनेत्री महनूर बलोच का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह शाहरुख के लुक्स को लेकर बातें कर रही हैं। 

pakistani actress mahnoor baloch on shahrukh khan said he does not know acting and he is not handsome
महनूर बलोच

महनूर बलोच का यह वीडियो टॉक शो ‘हद करदी’ के दौरान का है। जहां वह मोमिन साकिब से बातें करती नजर आ रही हैं। वीडियो में महनूर बलोच अट्रैक्टिवनेस, पर्सनालिटी और चार्म पर अपनी राय रखती हैं। इसी दौरान वह शाहरुख खान का उदाहरण देते हुए अपनी बात समझाने लगती हैं। महनूर कहती हैं, 'शाहरुख खान के पास बहुत अच्छी पर्सनालिटी है, लेकिन अगर आप दुनिया में जिन्हें हैंडसम कहते हैं, उसके तहत वह नहीं आते हैं, लेकिन उनकी पर्सनालिटी इतनी मजबूत है और उनका औरा ऐसा है कि वो अच्छे लगते हैं। 


इसे भी पढ़ें- Janhvi Kapoor: तेलुगू के बाद जान्हवी कपूर के हाथ लगी तमिल फिल्म, कमल हासन होंगे निर्माता?
pakistani actress mahnoor baloch on shahrukh khan said he does not know acting and he is not handsome
महनूर बलोच

महनूर बलूच ने बताया कि कैसे केवल शारीरिक बनावट ही किसी व्यक्ति की आभा और व्यक्तित्व को निर्धारित नहीं करती है। उनके मुताबिक, शाहरुख एक महान बिजनेसमैन हैं और अपनी मार्केटिंग कैसे करनी है वह जानते हैं। पाकिस्तानी एक्टर ने शाहरुख के बारे में आगे कहा, 'शाहरुख खान के बारे में मेरी राय यह है कि उन्हें एक्टिंग नहीं आती, वह एक बेहतरीन बिजनेसमैन हैं, वह अपनी मार्केटिंग करना जानते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
pakistani actress mahnoor baloch on shahrukh khan said he does not know acting and he is not handsome
Shahrukh Khan - फोटो : सोशल मीडिया

मनहूर ने आगे कहा, 'हो सकता है कि उनके फैंस और लोग मुझसे असहमत हों और यह ठीक है। उनका व्यक्तित्व अच्छा है, वह खुद की अच्छी मार्केटिंग करते हैं। ऐसे कई अच्छे अभिनेता हैं, जो उतने सफल नहीं हैं।' मनहूर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग मनहूर को जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं।

विज्ञापन
pakistani actress mahnoor baloch on shahrukh khan said he does not know acting and he is not handsome
महनूर बलोच - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर एक शख्स ने कहा, 'ये क्या बकवास कह रही है...एसआरके एक क्वालिटी एक्टर और लीजेंड हैं।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'क्या बकवास है?' एक अन्य ने लिखा, 'तुम और तुम्हारी राय कोई मायने नहीं रखती।' एक फैन ने यह भी कहा, “मुझे लगता है कि ये शाहरुख का नाम लेकर लोकप्रियता हासिल करने की कोशिश कर रही है। वह तुमसे बेहतर और कहीं अधिक सफल हैं। वह कभी किसी के लिए इस तरह की टिप्पणी नहीं करते, इसलिए वह तुमसे बेहतर इंसान भी हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed