{"_id":"5d83ce228ebc3e015e1b61df","slug":"pakistani-actress-meesha-shafi-files-rs-2-billion-defamation-lawsuit-against-ali-zafar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस पाकिस्तानी एक्टर पर हुआ 2 अरब का मुकदमा, लगे ये गंभीर आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस पाकिस्तानी एक्टर पर हुआ 2 अरब का मुकदमा, लगे ये गंभीर आरोप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Fri, 20 Sep 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Ali Zafar
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पाकिस्तानी सिंगर और एक्टर अली जफर एक बार फिर मुसीबत में घिर गए हैं। अली पर यौन शोषण का आरोप लगाने वालीं मीशा शफी ने उनपर 2 अरब रुपए का मुकदमा ठोका है। मीशा ने लाहौर कोर्ट में केस फाइल करते हुए आरोप लगाया है कि अली जफर ने उनपर बेबुनियादी और गलत बयान दिए हैं।
2 of 5
अली जफर और मीशा शफी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मीशा ने जो मुकदमा ठोका है उसमें 1 अरब मानसिक टॉर्चर और बाकी 1 अरब गुडविल और उनकी इमेज को खराब करने के लिए लगाया है। अदालत से अपील करते हुए मीशा ने मांग की है कि वह जफर के आरोपों को दुर्भावना से भरा और अपमानजनक करार दे।
3 of 5
मीशा शफी और अली जफर
बता दें कि मीशा ने अली जफर पर आरोप लगाते हुए कहा था, 'एक प्राइवेट स्टूडियो में उन्होंने उनके साथ बदतमीजी की थी। अली कई और महिलाओं के साथ भी इस तरह का बर्ताव कर चुके हैं। अली ने कई बार मेरे साथ बदतमीजी करने की कोशिश की जो मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत बड़ा दर्द था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Ali Zafar
- फोटो : social media
इस पूरे मामले पर अली जफर ने एक इंटरव्यू में बात की थी । अली इस बातचीत के दौरान भावुक हो गए और नेशनल टेलीविजन पर ही फूट-फूटकर रोने लगे थे । अली ने बताया था कि इन अरोपों की वजह से उनके करियर और परिवार पर बुरा असर पड़ा है ।
विज्ञापन
5 of 5
Ali Zafar
- फोटो : social media
अली ने रोते हुए कहा था, 'हम सभी काफी लंबे समय से ये सब सहन कर रहे थे । सिर्फ मैं नहीं बल्कि मेरा परिवार, मेरे बच्चे और मेरी पत्नी भी। मैंने भी पिछले साल से एक शब्द नहीं कहा और फैसला लिया कि मैं इसके खिलाफ लीगल एक्शन लूंगा। वे लोग फेक अकाउंट के जरिए उन लोगों को टैग कर मेरे खिलाफ कर रहे थे जो मुझे काम देने की कोशिश करते थे, ताकि मेरा करियर बर्बाद हो सके।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।