{"_id":"5d83b25a8ebc3e013b285006","slug":"sunny-deol-and-karisma-kapoor-accused-to-pulled-the-emergency-chain-of-a-train-20-years-before","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सनी देओल और करिश्मा कपूर आए मुश्किल में, 20 साल पुराने इस मामले में कोर्ट ने तय किए आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सनी देओल और करिश्मा कपूर आए मुश्किल में, 20 साल पुराने इस मामले में कोर्ट ने तय किए आरोप
Thu, 19 Sep 2019 10:30 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Thu, 19 Sep 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Sunny Deol and Karisma Kapoor
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता से नेता बने सनी देेओल और अभिनेत्री करिश्मा कपूर के खिलाफ रेलवे कोर्ट ने 20 साल पुराने मामले पर आरोप तय किए हैं। कोर्ट के अनुसार इन दोनों कलाकारों ने 20 साल पहले गैरकानूनी तरीके से ट्रेन की इमरजेंसी चेन खिंची थी, जिसकी वजह से ट्रेन 25 मिनट देरी से चली। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। इस बात की जानकारी सनी देओल और करिश्मा कपूर के वकील ने दी है।
sunny deol
- फोटो : social media
अंग्रेजी वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार सनी देओल और करिश्मा कपूर के वकील एके जैन ने कहा है कि कोर्ट ने इन दिनों कलाकारों पर ट्रेन अपलिंक एक्सप्रेस की गैरकानून तरीके से इमरजेंसी चेन खिंचने का आरोप लगाया है। वकील ने कहा कि इन दोनों कलाकार के खिलाफ साल 2009 की शुरुआत में आरोप पढ़ा गया था, जिसके साल 2010 में कोर्ट में चुनौती दी गई थी। उस समय कोर्ट ने इन्हें आरोपमुक्त कर दिया था।
Karisma Kapoor
- फोटो : file photo
वकील के अनुसार इस 17 सितंबर को कोर्ट में इस मामले में सनी देओल और करिश्मा कपूर पर फिर से आरोप तय किए गए हैं। कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई 24 सितंबर तय की है। गौरतलब है कि नरेला के सीताराम मालकर नाम के स्टेशन मास्टर ने रेलवे पुलिस में सनी देेओल,करिश्मा कपूर सहित स्टंटमैन टीनू वर्मा और सतीश शाह के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Karisma Kapoor
- फोटो : file photo
पुलिस ने रेलवे अधिनियम के तहत केवल सनी देओल और करिश्मा कपूर के खिलाफ धारा 141 (अनावश्यक रूप से एक ट्रेन में संचार के साधनों के साथ हस्तक्षेप), धारा 145 (नशे या उपद्रव), धारा 146 (एक रेलवे कर्मचारी को उसके कर्तव्यों में बाधा डालना) और धारा 147 (अतिक्रमण और अतिक्रमण से इनकार करना) के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
sunny deol and karan deol
- फोटो : amar ujala mumbai
गौरतलब है कि ये मामला साल 1997 में फिल्म बजरंग की शूटिंग के समय का है। जब सनी देओल और करिश्मा कपूर अन्य क्रू मेंबर के साथ फिल्म बजरंग की शूटिंग के लिए राजस्थान के अजमेर जिले के एक गांव में शूटिंग के लिए जा रहे थे। आपको बता दें कि इन दिनों सनी देओल बेटे करण देओल की आने वाली फिल्म पल पल दिल के पास के प्रमोशन में लगे हुए हैं, वहीं करिश्मा कपूर लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं।
पढ़ें: पीएम मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट से प्रभावित हुए टीवी स्टार्स, बिना जिम खुद को ऐसे रखते हैं फिट
पढ़ें: पीएम मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट से प्रभावित हुए टीवी स्टार्स, बिना जिम खुद को ऐसे रखते हैं फिट