बॉलीवुड सितारों की तरह अब रानू मंडल भी हमेशा सुर्खियों में रहने लगी हैं। उनका 'तेरी मेरी कहानी' गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। दर्शक उनके पहले गानों को काफी पसंद कर रहे हैं। इस बीच रानू मंडल के नए गाने का वीडिया सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स उनके नए गाने को भी काफी पसंद करे रहे हैं।
रानू मंडल का नया वीडियो वायरल, 'राम तेरी गंगा मैली' के इस गाने को सुनकर आप हो जाएंगे कायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानू मंडल अपने नए वीडियो में साल 1985 में आई 'राम तेरी गंगा मैली' फिल्म का 'एक राधा और एक मीरा' गाना गाती नजर आ रही हैं। खबरों की मानें तो रानू मंडल का ये वीडियो उनके मशहूर होने से पहले का है। इस वीडियो को ranu_mondal__ नाम के इंस्टाग्राम पेज ने साझा किया है। 'एक राधा और एक मीरा' गाने को रानू मंडल की आवाज में सुनकर एक बार फिर से आप उनकी तारीफ करने बिना खुद को नहीं रोक पाएंगे।
A post shared by Ranu Mondal (@ranu_mondal__) on
गौरतलब है कि रानू मंडल अपने एक वायरल वीडियो की बदौलत पूरे देश में मशहूर हो गई हैं। हिमेश रेशमिया ने उन्हें गाने का मौका दिया और अब वो स्टार बन चुकी हैं । पिछले दिनों ही रानू का पहला गाना 'तेरी मेरी कहानी' रिलीज हुआ। लॉन्चिंग के मौके पर हिमेश रेशमिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी थी। रानू ने यहां मीडिया के सभी सवालों के जवाब बहुत आत्मविश्वास के साथ दिए ।
रानू मंडल को लेकर अब मशहूर सिंगर कुमार सानू का भी बयान आ गया है । कुमार सानू का कहना है कि अगर कोई अच्छा ऑफर मिलता है तो वो रानू मंडल के साथ गाना गाने के लिए तैयार हैं । समाचार एजेंसी से बातचीत में कुमार सानू ने कहा, 'हम खुश हैं अगर नए सिंगर आते हैं। अगर वो अच्छा काम करती हैं तो उन्हें पहचाना जाना चाहिए। अगर मुझे ऑफर मिलता है तो मैं जरूर उनके साथ गाना चाहूंगा।'
कुमार सानू ने आगे कहा, 'मैंने सुना है कि रानू मडंल ने हिमेश के साथ गाना गाया है, लेकिन अभी तक गाना नहीं सुना है। देखते हैं वो आने वाले दिनों में कैसा परफॉर्म करती हैं। टेक्नोलॉजी के टाइम में नॉन-सिंगर्स भी अच्छे सिंगर्स के साथ में परफॉर्मर बन गए हैं। टेक्नोलॉजी ने म्यूजिकल सीन बदल दिया है।'
पढ़ें: इस डर के चलते शादी के बाद 12 साल तक मां नहीं बनी थीं मंदिरा बेदी, अब 8 साल बाद किया खुलासा