Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
pakistani actress Somi Ali on Relationship With Salman Khan says I was tired of Salmans eight one night stands
{"_id":"67297b6f5af38dbadb00c11a","slug":"pakistani-actress-somi-ali-on-relationship-with-salman-khan-says-i-was-tired-of-salmans-eight-one-night-stands-2024-11-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Somy Ali Ask Anything: आठ रातें मेरे साथ गुजारीं, फिर ‘ऐश’ को ले आए सलमान, मैं तो उन पर क्रश के चलते मुंबई आई","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Somy Ali Ask Anything: आठ रातें मेरे साथ गुजारीं, फिर ‘ऐश’ को ले आए सलमान, मैं तो उन पर क्रश के चलते मुंबई आई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Tue, 05 Nov 2024 07:32 AM IST
सार
पाकिस्तानी मूल की अदाकारा सोमी अली बॉलीवुड में भी काम कर चुकी हैं। अपने अभिनय से ज्यादा वे सलमान खान के साथ अपने कथित अफयेर की वजह से चर्चा में रहीं। हाल ही में सोमी ने सलमान खान के साथ अपने रिलेशनशिप पर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
विज्ञापन
1 of 8
सलमान खान-सोमी अली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सोमी अली हाल ही में अपने एक्स बॉयफ्रेंड और अभिनेता सलमान खान के साथ अपने रिश्ते पर बात करती नजर आईं। दरअसल, सोमी ने रेडिट पर हाल ही में 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन के दौरान अपने फैंस के सवालों के जवाब दिए। इस दौरान उन्होंने सलमान खान के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर न सिर्फ बात की, बल्कि कई आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि वे सलमान खान के साथ रिश्ते में रहते हुए मारपीट से परेशान हो गई थीं। इसके अलावा सलमान खान के 8 नाइट स्टैंड से भी थक चुकी थीं। इतना ही नहीं, उन्होंने एक ऐसे नाम का जिक्र भी किया, जिसे ऐश्वर्या राय से जोड़कर देखा जा रहा है।
2 of 8
सोमी अली
- फोटो : इंस्टाग्राम @realsomyali
'ऐश' नाम की लड़की का लिया नाम
सोमी और सलमान खान का अफेयर 90 के दशक में सुर्खियों में रहा। सोमी ने सेशन के दौरान खुलासा किया कि 90 के दशक में सलमान खान के 'आठ वन-नाइट स्टैंड' के कारण उन्होंने बॉलीवुड छोड़ दिया था। दरअसल, एक रेडिट यूजर ने सोमी से पूछा कि उन्होंने बॉलीवुड क्यों छोड़ा? इसके जवाब में सोमी ने यह बात कही। उन्होंने कहा, 'क्योंकि मैं सलमान के सिर्फ एक नहीं बल्कि आठ वन-नाइट स्टैंड से थक गई थी। इसके अलावा, मैं रोज-रोज की मारपीट और दुर्व्यवहार नहीं बर्दाश्त कर सकती। मैंने तब छोड़ा जब मेरा बॉयफ्रेंड 'ऐश' नाम की एक नई लड़की को लेकर आया! मैं उसके वन-नाइट स्टैंड से थक चुकी थी'।
3 of 8
सोमी अली
- फोटो : सोशल मीडिया
अफेयर की वजह से प्रभावित हुआ करियर
सोमी ने सलमान खान के साथ अपने रिश्ते और उसके करियर पर पड़ने वाले असर को लेकर भी खुलकर बात की। सोमी ने खुलासा किया कि उन्हें कई बॉलीवुड प्रस्ताव मिले हैं, लेकिन कथित तौर पर उनके एक्स बॉयफ्रेंड ने ही इसमें कई अड़चनें पैदा कीं। उन्होंने उनके कई प्रोजेक्ट्स को ब्लॉक कर दिया। सोमी ने कहा कि उन्होंने इस डर से ऐसा किया कि कहीं वह उनकी हकीकत को उजागर न कर दें।
'सीरियल किलर में सलमान से ज्यादा तमीज'
इतना ही नहीं, सोमी अली ने अमेरिका सीरियल टेड बंडी से सलमान खान की तुलना कर दी और उसे सलमान से बेहतर बताया। सोमी ने कहा, ' यह कहना अतिशयोक्ति होगी। मुझे लगता है कि टेड बंडी में सलमान से ज्यादा तमीज थी'।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।