मनोरंजन की दुनिया में कई सितारे अपनी किस्मत आजमाने के लिए एक देश से दूसरे देश का भी सफर तय करते हैं। बॉलीवुड सितारे अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए हॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में भी अदाकारी का जलवा बिखेरते हैं, लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन पाकिस्तानी अभिनेत्रियों के बारे में, जिन्होंने हिंदुस्तान में यानी बॉलीवुड में अपने हुस्न का जलवा बिखेरा है। आइए जानते हैं...
Pakistani: बॉलीवुड में भी हुस्न का जलवा बिखेर चुकी हैं ये पाकिस्तानी एक्ट्रेस, हॉटनेस देख दर्शक भी हुए मदहोश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माहिरा खान
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है माहिरा खान का। माहिरा पाकिस्तान की टॉप अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। वह बेहद हॉट एंड ग्लैमरस लुक में नजर आती हैं। उन्होंने पाकिस्तान की कई फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' से डेब्यू किया। शाहरुख के साथ माहिरा की जोड़ी को फैंस ने पसंद भी किया। हालांकि, इस फिल्म के बाद वह बॉलीवुड में नजर नहीं आईं, क्योंकि साल 2016 में उड़ी अटैक के बाद पाकिस्तानी सेलेब्स को भारत में बैन कर दिया गया था।
Satish Kaushik: सतीश कौशिक ने निधन से दो दिन पहले एक्ट्रेस स्मृति कालरा को किया था मैसेज, जानें क्या थी वजह
मावरा होकेन
इस लिस्ट में अगला नाम आता है मावरा होकेन का। मावरा पाकिस्तान की खूबसूरत अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। उन्होंने जब बॉलीवुड में कदम रखा था तो बहुत लोकप्रिय हुईं। फिल्म 'सनम तेरी कसम' में मावरा के किरदार और उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म हिट साबित हुई। हर्षवर्धन राणे के साथ अभिनेत्री की जोड़ी को फैंस ने पसंद किया था।
Priyanka Chopra: अलाया एफ होंगी बॉलीवुड की अगली सुपरस्टार! प्रियंका ने कहा कुछ समय बाद उठ जाएगा राज से पर्दा
सबा कमर
पाकिस्तान की फिल्मों में धमाल मचाने वाली सबा कमर भी इस लिस्ट में शामिल हैं। सबा ने बॉलीवुड में फिल्म 'हिंदी मीडियम' से डेब्यू किया था। इस फिल्म में वह इरफान खान के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आई थीं। फिल्म सुपरहिट साबित हुई और सबा की अदाकारी को भी दर्शकों ने खूब सराहा था। कहा जाता है कि जब 'हिंदी मीडियम' का सीक्वल बना था, तब अभिनेत्री से संपर्क किया गया था, लेकिन भारत और पाकिस्तान के विवाद को देखते हुए उन्होंने इनकार कर दिया।
Desi Boyz 2: 'देसी बॉयज' के सीक्वल की तैयारी शुरू, फिल्म में एक बार फिर नजर आएंगे अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम?
वीना मलिक
पाकिस्तान की बोल्ड और हॉट एक्ट्रेस वीना मलिक ने अपने हुस्न का जलवा बॉलीवुड में भी बिखेरा। वह पाकिस्तान की हिट मॉडल और एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने 'बिग बॉस' के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था। वीना मलिक आइटम सॉन्ग के जरिए फैंस को अपने हुस्न का दीवाना बना चुकी हैं। इसके बाद अभिनेत्री ने बॉलीवुड फिल्म 'दाल में कुछ काला है' में काम किया था।
TJMM Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर तू झूठी मैं मक्कार की पकड़ कायम, आठवें दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़