बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत बीते कुछ दिनों से कई मुद्दे पर खुलकर बोल रही हैं। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद वह बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री और उससे जुड़े सितारों के खिलाफ लगाता बोल रही हैं। इस वजह से उनका हाल ही में कई अभिनेत्रियों के साथ विवाद भी देखने को मिला है। वहीं कंगना रणौत की चर्चा अब केवल भारत में ही नहीं बल्कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी हो रही है।
कंगना रणौत पर पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम की पत्नी ने साधा निशाना, अभिनेत्री के लिए कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जी हां, दरअसल कंगना रणौत सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह सामाजिक-राजनीतिक मुद्दे के अलावा बॉलीवुड में फैसल नेपोटिज्म पर भी खुलकर बोलती रहती हैं। हाल ही में कंगना रणौत ने ट्विटर के जरिए बताया कि वह लड़ाकू लड़की की तरह बिल्कुल भी नहीं हैं। उनकी इस बात पर पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम की पति शानिएरा अकरम ने कटाक्ष किया है।
कंगना रणौत ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैं बहुत लड़ाकू लड़की की तरह लग सकती हूं लेकिन यह सच नहीं है, मेरा एक रिकॉर्ड रहा है कि मैंने कभी भी लड़ाई शुरू नहीं की है, अगर कोई इस बात को गलत साबित कर सके तो मैं ट्विटर छोड़ दूंगी, मैं कभी भी खुद लड़ाई शुरू नहीं करती लेकिन खत्म मैं ही करती हूं। भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है कि जब कोई आपसे लड़ाई के लिए कहे तो आपको उसे इनकार नहीं करना चाहिए।'
कंगना रणौत के इस ट्वीट पर वसीम अकरम की पत्नी शानिएरा अकरम ने कटाक्ष किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'हो सकता है कि तुमने लड़ाइयां शुरू नहीं की हों, लेकिन तुम बिलकुल मदर टेरेसा तो नहीं हो.. हो क्या?' सोशल मीडिया पर कंगना रणौत के लिए किया शानिएरा अकरम का यह ट्वीट वायरल हो रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर उनके इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
You may not start fights, but you’re not exactly Mother Teresa now are you... https://t.co/CQE0fbL9lP
आपको बता दें कि कंगना रणौत ट्विटर के जरिए कई मुद्दे पर अपनी राय देती रहती हैं। इन दिनों वह बॉलीवुड में ड्रग्स के मुद्दे पर खुलकर बोल रही हैं। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स एंगल की जांच जारी रही है। इस मामले में कई फिल्मी सितारों के नाम भी सामने आया है। जिसके बाद से कंगना रणौत ट्विटर पर ड्रग्स के मुद्दे पर बेबाकी से अपनी बात रख रही हैं।
पढ़ें: लाव लश्कर के साथ मुंबई से निकलीं करीना कपूर खान, पटौदी पैलेस में अगले महीने होगा ये धमाल फंक्शन