पाकिस्तान कभी अपनी हरकतों से बाज नहीं आता। खबर है कि पाकिस्तानी लेखक खलील-उर-रहमान कमर ने विंग कंमाडर अभिनंदन वर्धमान पर एक कॉमेडी फिल्म बनाने का ऐलान किया है। इस फिल्म का नाम होगा अभिनंदन कम ऑन।
हरकतों से बाज नहीं आया पाकिस्तान, विंग कमांडर अभिनंदन पर किया कॉमेडी फिल्म बनाने का ऐलान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक पाकिस्तानी वेबसाइट के मुताबिक भारत में बालाकोट एयर स्ट्राइक पर फिल्म बनाने का ऐलान किया गया है। विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की बहादुरी की कहानी इस फिल्म का अहम हिस्सा होगी। इसी तर्ज पर पाकिस्तान में इस विषय पर कॉमेडी फिल्म बनाने की घोषणा की गई है।
#NewsUpdate: #KhalilUrRehmanQamar confirms to make a comedy film titled "Abhinandan Come On" and @shamoonAbbasi will be playing the role of Indian pilot Abhinandan in it. Film will go on floors before the release of #KaafKangana.#AbhinandanComeOn pic.twitter.com/4Pkm9a5Xm4
रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म में अभिनंदन की भूमिका पाकिस्तान एक्टर शमून अब्बासी निभाएंगे। इस साल फरवरी में पाकिस्तानी सेना द्वारा अभिनंदन को पकड़ लिया गया था। इसके बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने उन्हें भारत भेज दिया था।
इस खबर की पुष्टि करते हुए शमून अब्बासी ने कहा कि जो आने वाला है वह उनके प्रशंसकों और पाकिस्तानी दर्शकों के लिए एक आश्चर्य होगा। खलील उर रहमान कमर द्वारा लिखित, अभिनंदन कम ऑन की शूटिंग सितंबर में शुरू हो सकती है। यह फिल्म 27 फरवरी 2020 को रिलीज होगी। ये वही तारीख है जिस दिन पाकिस्तान ने अभिनंदन को पकड़ा था।