आज के दौर में अभिनेत्री हो या अभिनेता, सभी बोल्ड फोटोशूट कराते हैं और सुर्खियां बटोरते हैं। कभी-कभी अपने बोल्ड फोटोज पर ये कलाकार ट्रोल भी हो जाते हैं। कुछ महीने पहले बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने बोल्ड फोटोशूट कराया था। उस समय अभिनेता को लोगों ने खूब ट्रोल भी किया। अब पाकिस्तान के मॉडल अजमल खान ने भी रणवीर सिंह जैसा ही फोटोशूट कराया है। सोशल मीडिया पर अजमल को भी यूजर्स ट्रोल कर रहे हैं।
Ajmal Khan: पाक मॉडल ने कराया रणवीर सिंह जैसा बोल्ड फोटोशूट, यूजर्स बोले- अभी मुल्क इतना महंगा नहीं हुआ कि...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजमल का बोल्ड फोटोशूट
पाकिस्तानी मॉडल अजमल खान की ये बोल्ड तस्वीरें लक्स स्टाइल अवार्ड विनिंग फोटोग्राफर आशना खान ने अपने इंस्ट्राग्राम पर साझा कीं। तस्वीरों में अजमल बिना कपड़ों के कुर्सी पर बैठे नजर आए। ब्लैक एंड व्हाइट फोटोज कई एंगल के साथ साझा किए गए हैं।
A post shared by a𝔰𝔥𝔫𝔞 k𝔥𝔞𝔫 (@ashnakhanofficial)
यह भी पढ़ें: Shyam Benegal: सिनेमा के इन दिग्गजों को श्याम बाबू ने दिया बड़ा मौका, ‘मुजीब’ बनाकर की 12 साल बाद वापसी
लोगों ने बताया दूसरा रणवीर
इन तस्वीरों को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए। कई यूजर्स ने इन तस्वीरों को आपत्तिजनक बताया। एक यूजर ने लिखा, 'अभी मुल्क इतना महंगा नहीं हुआ कि कपड़े खत्म हो जाएं लोगों के पास।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'यह दूसरा रणवीर सिंह है। यह क्या बदतमीजी है? क्या हम अपने पड़ोसियों की नकल किए बिना जिंदा नहीं रह सकते हैं? वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपको बुरा न लगे तो मुझे यह बताना है कि आप दो रुपये वाले रणवीर सिंह लग रहे हो।' एक ने लिखा, 'शर्म बेच खाई है।' वहीं एक अन्य ने लिखा, 'कपड़े तो पहने नहीं है, फिर मॉडलिंग किस चीज की कर रहा है।' कुछ लोगों ने इन्हें घटिया तस्वीरें बताते हुए फोटोग्राफर को भी ट्रोल किया है।
यह भी पढ़ें: Spider Man-Across the Spider Verse: स्पाइडर मैन अक्रॉस द स्पाइडर वर्स का ट्रेलर रिलीज, इस दिन दस्तक देगी फिल्म
रणवीर पर हुआ था केस दर्ज
रणवीर सिंह के बोल्ड फोटोज पर भी खूब बवाल मचा था। महिलाओं की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाते हुए रणवीर पर केस दर्ज किया गया था। उनके खिलाफ मीम्स बनाए गए थे। कोलकाता हाई कोर्ट में रणवीर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में कहा गया था कि इंटरनेशनल पेपर मैगजीन की 23 जुलाई की सभी कॉपियों को सीज करने का आदेश दिया जाए। दरअसल, रणवीर ने इसी मैगजीन के लिए बोल्ड फोटोशूट कराया था, जिसमें उनकी तस्वीरें छपी थीं।
यह भी पढ़ें: Pathaan: 100 करोड़ लेकर 'पठान' बने SRK, तो जॉन ने दी दीपिका को मात, स्टार कास्ट की फीस जानकर उड़ जाएंगे होश