अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर हाल ही में भारत और चीनी सैनिकों के बीच झड़प हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक अचानक हुए इस हमले का भारतीय सैनिकों ने मुंहतोड़ जवाब दिया और चीनी सैनिक को खदेड़ दिया। बताया जा रहा है कि इस इस घटना में दोनों तरफ के सैनिक घायल हुए हैं। ऐसा पहली बार नहीं है जब चीन ने इस तरह की घुसपैठ करने की कोशिश की है। इससे पहले भी कई बार चीन ऐसी हिमाकत कर चुका है, लेकिन भारतीय सैनिकों के सतर्कता से हर बार ड्रैगन अपने मंसूबों में नाकाम रहा है। इस तरह की घटनाओं पर बॉलीवुड में भी कई फिल्में बन चुकी हैं। आइए आपको बताते हैं...
India-China Clash: बड़े पर्दे पर भी चीन को पटखनी दे चुका है भारत, इन फिल्मों को देख आपको भी होगा सेना पर गर्व
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म निर्देशक जेपी दत्ता को वॉर बेस्ड फिल्म बनाने में महारत हासिल है। उनकी बनाई फिल्म 'बॉर्डर' के लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है। साल 2018 में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'पलटन' भी वॉर-एक्शन फिल्म थी। मल्टी स्टारर इस फिल्म की कहानी 1962 के चीन-भारतीय युद्ध के बाद सिक्किम सीमा पर 1967 के नाथू ला और चो ला के संघर्ष पर आधारित थी।
Ranbir-Shraddha: रणबीर-श्रद्धा की रॉमकॉम TJMM के नाम के हुई घोषणा, टीजर और रिलीज डेट का भी हुआ एलान
इस फिल्म की कहानी भी युद्ध पर आधारित थी। साल 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन अविनाश ध्यानी ने किया था। राइफलमैन जसवंत सिंह रावत पर बेस्ड इस फिल्म में 1962 युद्ध के दौरान की कहानी दिखाई गई है। फिल्म को समीक्षकों के साथ दर्शकों ने भी खूब पसंद किया था।
Besharam Rang: दीपिका की बिकिनी के रंग पर बवाल, MP में फिल्म की रिलीज खतरे में, गृहमंत्री मिश्रा ने दी चेतावनी
धर्मेंद्र, बलराज साहनी, प्रिया राजवंश, सुधीर, संजय खान और विजय आनंद स्टारर फिल्म हकीकत साल 1964 में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन चेतन आनंद ने किया था। फिल्म की कहानी को 1962 के भारत-चीन युद्ध के इर्द-गिर्द बुना गया था। निर्देशक ने इस फिल्म को तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और लद्दाख के सैनिकों को समर्पित किया था।
Pathaan: क्या किंग खान करेंगे फिल्म पठान का ग्रैंड प्रमोशन? फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में हो सकते हैं शामिल
भारत-चीन युद्ध पर आधारित फिल्मों में सूबेदार जोगिंदर सिंह का नाम भी शामिल है। साल 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म में सूबेदार जोगिंदर सिंह की कहानी को दिखाया गया था। बता दें कि 1962 के युद्ध के दौरान वह दुश्मनों से मुकाबला करते हुए वीर गति को प्राप्त हो गए थे, जिसके बाद उन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित भी किया गया था।
Shriya Pilgaonkar: सेक्स वर्कर के किरदार की झलकियों को मिली तारीफ, श्रिया पिलगांवकर ने साझा की खुशियां