लोकप्रिय वेब सीरीज 'मनी हाइस्ट' दुनिया भर में हिट हो गई है। जाहिर है अगर कोई चीज इतनी जल्दी हिट हो जाए तो उसकी लोकप्रियता को भुनाने की कोशिश भी उतनी ही शिद्दत से की जाती है। यह वेब सीरीज एक बार फिर सुर्खियों में है लेकिन इसकी वजह पाकिस्तान है। सोशल मीडिया पर 'मनी हाइस्ट' के पाकिस्तानी वर्जन की चर्चा जोरो पर है।
मनी हाइस्ट के पाकिस्तानी वर्जन का सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक, यूजर्स बोले- पैसा तो है नहीं चुराओगे क्या?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला
दरअसल पाकिस्तानी एक्टर एजाज असलम ने ट्विटर पर अपनी अगली फिल्म '50 करोड़' की घोषणा की। उन्होंने बिना किसी कैप्शन के एक टीजर जारी किया। इसमें वह एक बोर्ड लिए दिखाई दिए। जिसका कैप्शन था- पुलिस डिपार्टमेंट का पता। ये कुछ वैसा ही था जैसा मनी हाइस्ट के पहले सीजन में किरदारों को इंट्रड्यूस करने के लिए किया गया था।
खास बात ये है कि इसका सोशल मीडिया पर जमकर मजाक बनाया जा रहा है। यूजर्स का आरोप है कि एक्टर एजाज असलम 'मनी हाइस्ट' का पाकिस्तानी वर्जन बना रहे हैं। एक यूजर ने उन्हें ट्रोल करते हुए लिखा- मनी हाइस्ट पाकिस्तान वाले बैंक में जाएंगे और आगे उनका सर्वर डाउन होगा।
What the hell is this..!
Pakistan copying #Moneyheist in the same exact way..
Imagine money heist Pakistan wale bank jayenge, wo bolenge pichhe account number likhdo, aur line me khade raho...😬😬😬🤣🤣🤣 #50Crore #Professor #Netflix pic.twitter.com/xOhVbfIDWS
एक यूजर ने लिखा- 'ये मनी हाइस्ट का लाइट वर्जन है।' एक ने लिखा- 'पाकिस्तान अपना मनी हाइस्ट बना रहा है। कोई दिक्कत नहीं लेकिन चुराएंगे क्या, पैसा तो बैंक में है नहीं, रोटी या नान।' एक ने लिखा- 50 करोड़ #MoneyHeist का पाकिस्तानी रीमेक है। यहां तक कि शो के मेकर्स को भी पता है कि स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के मुश्किल से 50 करोड़ रुपये भी नहीं छापता।
In Pakistani Money Heist, Professor's team goes to the State Bank of Pakistan, only to find that there is no money in the vault..
यह एक स्पेनिश क्राइड ड्रामा टेलीविजन श्रंखला है। इसके कुल चार सीजन मौजूद हैं जिसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। यह सीरीज मौजूदा समय में नेटफ्लिक्स की सर्वश्रेष्ठ सीरीज में से एक है। चार सीजन में कुल दो चोरी दिखाई गई हैं। लोगों ने पहले भी कई तरह की चोरियां फिल्मों से लेकर सीरीज में देखी थी लेकिन 'मनी हाइस्ट' उन सभी से कोसों आगे है। इस सीरीज को पूरी दुनिया के साथ भारत में भी खूब पसंद किया गया। सीरीज के किरदार जैसे प्रोफेसर, बर्लिन भी खूब मशहूर हुए।
50 crore is Pakistani remake of #MoneyHeist. Even the makers of the show knows that State Bank Of Pakistan can hardly print 50 crores😂 Read the name of characters, MianWale, Chaman, Duska😂😂
Sasti country, sasta show. #MoneyHeistPakistan pic.twitter.com/w9uNyT930L