फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हार्दिक पांड्या के साथ नताशा स्टेनकोविक ने साझा कीं पुरानी यादें, क्रिकेटर ने किया ये कमेंट

Wed, 21 Oct 2020 07:22 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 21 Oct 2020 07:22 PM IST
विज्ञापन
Natasa Stankovic Throwback Picture From Her Singapore Trip With Hardik Pandya
हार्दिक पांड्या, नताशा स्टेनकोविक - फोटो : instagram/natasastankovic__

अभिनेत्री और डांसर नताशा स्टेनकोविक अपने पति हार्दिक पांड्या को बहुत मिस कर रही हैं। हार्दिक इन दिनों दुबई में इंडियन प्रीमियर लीग 2020 में हिस्सा ले रहे हैं। नताशा ने सिंगापुर दौरे की एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की है जिसमें वो अपनी पुरानी यादों को ताजा कर रही हैं।

Natasa Stankovic Throwback Picture From Her Singapore Trip With Hardik Pandya
हार्दिक पांड्या, नताशा स्टेनकोविक - फोटो : instagram/natasastankovic__

तस्वीर में नताशा के साथ हार्दिक हैं। दोनों स्टाइलिश अंदाज में खड़े होकर पोज दे रहे हैं। नताशा की इस तस्वीर पर हार्दिक कमेंट किए बिना नहीं रह पाए। अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा- 'सिंगापुर दौरा। यादें।' इस पर हार्दिक ने हार्ट वाला इमोजी बनाया है।


Natasa Stankovic Throwback Picture From Her Singapore Trip With Hardik Pandya
हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक - फोटो : instagram/natasastankovic__

लुक्स की बात करें तो नताशा ने ब्लैक कलर का टॉप और पैंट पहना है जबकि हार्दिक शिमरी जैकेट में नजर आ रहे हैं। हार्दिक शीशे के सामने खड़े होकर सेल्फी ले रहे हैं। नताशा द्वारा साझा की गई इस तस्वीर पर कई सितारों ने कमेंट किया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#tb to our Singapore trip 🧡 @hardikpandya93 #memories

A post shared by Nataša Stanković✨ (@natasastankovic__) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Natasa Stankovic Throwback Picture From Her Singapore Trip With Hardik Pandya
नताशा स्टानकोविक - फोटो : instagram/natasastankovic__

बीते 11 अक्तूबर को हार्दिक 27 साल के हो चुके हैं। इस मौके पर जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए नताशा ने कई पुरानी यादें साझा कीं। उन्होंने अपने संदेश में लिखा- ‘जन्मदिन की शुभकामनाएं मेरे सबसे खास दोस्त, मेरा प्यार। तुम हमारी जिंदगी में खुशी और उत्साह लेकर आए। मैं हर उस पल के लिए शुक्रगुजार हूं जो हमने साथ में बिताए। मुझसे इंतजार नहीं हो रहा है। तुम जल्दी वापस आओगे और अगस्त्य के साथ वक्त बिताओगे।‘

विज्ञापन
Natasa Stankovic Throwback Picture From Her Singapore Trip With Hardik Pandya
हार्दिक पांड्या, नताशा स्टेनकोविक - फोटो : instagram/natasastankovic__

गौरतलब है कि 2020 की शुरुआत में हार्दिक और नताशा ने सगाई का एलान किया था। हार्दिक ने दुबई में नताशा को प्रपोज किया था और सगाई की अंगूठी पहनाई थी। इसी साल 30 जुलाई को नताशा ने बेटे को जन्म दिया। हार्दिक अक्सर बेटे के साथ की तस्वीरें साझा करते रहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed