फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

South vs Bollywood: जानें कौन हैं देश की टॉप 10 लोकप्रिय अभिनेत्री, ऑरमैक्स रैंकिंग में देखें किसने मारी बाजी?

Thu, 26 May 2022 10:07 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 26 May 2022 10:07 PM IST
विज्ञापन
Pan India Popular female star samantha alia bhatt deepika padukone katrina kaif new raking, see full list here
बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला

देश में इस समय साउथ बनाम बॉलीवुड की चर्चा लगातार जोरों पर है। भाषा को लेकर शुरू हुआ विवाद धीरे-धीरे पूरी फिल्म इंडस्ट्री तक कब जा पहुंचा किसी को खबर तक नहीं लगी। इस विवाद की शुरुआत किच्चा सुदीप और अजय देवगन के बीच हुए ट्विटर वॉर से शुरू हुई। इसका असर यह हुआ कि फैंस भी दो धड़ो में बंटे नजर आने लगे। इसके बाद से रिलीज हुई हर फिल्म को लोग साउथ बनाम बॉलीवुड की नजर से देखने लगे। इस बहस में फिल्मी सितारों के फैंस भी एक दूसरे से भिड़ गए और अपने फेवरेट एक्टर को सर्वश्रेष्ठ साबित करने में जुट गए। इस बीच एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है जिससे साउथ और हिंदी सिनेमा में बेहतर कौन के मुद्दे को एक बार फिर हवा मिल सकती है।

Pan India Popular female star samantha alia bhatt deepika padukone katrina kaif new raking, see full list here
दीपिका पादुकोण-रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है रिपोर्ट में?

हाल ही में ओरमैक्स स्टार इंडिया लव की एक लिस्ट जारी हुई है जिसमें बताया गया है कि पैन इंडिया में कौन से फिल्मी सितारे सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं। ताजा लिस्ट में 10 मेल और 10 फीमेल एक्टर के नाम को शामिल किया गया है। फीमेल एक्ट्रेस की ताजा लिस्ट में साउथ सिनेमा का दबदबा ज्यादा देखने को मिला है। रैंकिंग के मुताबिक इस सूची में केवल चार बॉलीवुड अभिनेत्रियां ही अपनी जगह बना सकी हैं। वहीं 6 साउथ एक्ट्रेस को लिस्ट के मुताबिक पैन इंडिया लेवल पर सबसे लोकप्रिय माना गया है।

Pan India Popular female star samantha alia bhatt deepika padukone katrina kaif new raking, see full list here
टॉप 10 अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड के हैं ये चार नाम

टॉप 10 महिला सितारों की सूची में पांच तेलुगु, तीन हिंदी और दो तमिल अभिनेत्रियों के नाम शामिल हैं। बॉलीवुड की बात करें तो आलिया भट्ट को इस सूची मे दूसरी रैंक हासिल हुई है। वहीं, दीपिका पादुकोण को पांचवीं, कटरीना कैफ को आठवीं और पूजा हेगड़े को 10वीं रैंकिंग मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pan India Popular female star samantha alia bhatt deepika padukone katrina kaif new raking, see full list here
सामंथा-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
टॉप 10 फीमेल स्टार्स की ताजा रैंकिंग
रैंकिंग एक्ट्रेस के नाम
1.  सामंथा
2. आलिया भट्ट
3. नयनतारा
4. काजल अग्रवाल
5. दीपिका पादुकोण
6. रश्मिका मंदाना
7. अनुष्का शेट्टी
8. कटरीना कैफ
9. कीर्ति सुरेश
10. पूजा हेगड़े
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed