फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जालसाजी: 'पांड्या स्टोर' फेम अक्षय खरोडिया के नाम पर हुई ठगी, लड़कियों से मांगे न्यूड फोटोज और लाखों रुपये

Wed, 19 May 2021 01:57 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Wed, 19 May 2021 01:57 PM IST
विज्ञापन
Pandya Store Actor Akshay Kharodia Urges Mumbai Police To Investigate Fraudster Misuses His Identity To Dupe Girls
अक्षय खरोडिया - फोटो : Instagram

देशभर में ऑनलाइन ठगी के मामले बीते कुछ सालों से ज्यादा बढ़ चुके हैं। पहले सिर्फ बैंक के नाम पर फ्रॉड होते थे लेकिन अब सोशल मीडिया के जरिए भी ऐसे कई मामले सामने आने लगे हैं। खास तौर पर देखा गया है कि सेलेब्स के नाम लोगों को खूब ठगा जा रहा है। सिर्फ यही नहीं लोगों से पैसे वसूलने के लिए कुछ सेलेब्स का अकाउंट तक हैक कर लिया जाता है। हाल ही में धारावाहिक 'पंड्या स्टोर' फेम एक्टर अक्षय खरोडिया ने ऐसे ही एक गंभीर मामले का खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि उनके नाम पर पिछले चार सालों से लड़कियों से पैसे वसूले जा रहे हैं। इतना ही नहीं एक्टर के नाम पर पहले लड़कियों से न्यूड तस्वीरें मांगी जाती हैं और फिर उन तस्वीरों को लेकर ब्लैकमेल करते हुए अपराधी उनसे मोटी रकम वसूल कर रहे हैं। एक्टर अक्षय खरोडिया ने इस बारे में बताते हुए लोगों को इस तरह के मैसेज से सचेत रहने के लिए कहा है। 

Pandya Store Actor Akshay Kharodia Urges Mumbai Police To Investigate Fraudster Misuses His Identity To Dupe Girls
अक्षय खरोडिया - फोटो : Instagram

हाल ही में एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में अक्षय ने बताया कि, 'बहुत सारे फेक आईडी हैं जो मेरा नाम और मेरी तस्वीर को इस्तेमाल कर लड़कियों को फंसा रहे हैं। मैंने ऋत्विक सिंह नाम के एक शख्स का नाम सुना है, जो ये हरकत कुछ समय से कर रहा है। मैंने चार साल पहले इस मामले पर शिकायत दर्ज करवाई थी पर कोई एक्शन नहीं हुआ। पुलिस या साइबर सेल से कोई जवाब नहीं मिला।'

Pandya Store Actor Akshay Kharodia Urges Mumbai Police To Investigate Fraudster Misuses His Identity To Dupe Girls
अक्षय खरोडिया - फोटो : Instagram

एक्टर ने आगे कहा, 'ये शख्स मैं बनकर लड़कियों से बात करता है, उन्हें अपने प्यार के जाल में फंसाता है और फिर उनकी न्यूड तस्वीरें मांगता है। बाद में वह लड़कियों को ब्लैकमेल कर पैसे मांगता है। तो मेरी जानकारी के मुताबिक जो मुझे मेरे मैसेज में मिले, वो अब तक 20-25 लाख रुपये स्कैम कर चुका है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Pandya Store Actor Akshay Kharodia Urges Mumbai Police To Investigate Fraudster Misuses His Identity To Dupe Girls
अक्षय खरोडिया - फोटो : Instagram

अक्षय खरोडिया आगे कहते हैं, 'मुझे देशभर से लड़कियों के ईमेल्स और मैसेज आते हैं। परेशानी ये है कि सोशल मीडिया पर मेरा पेज अभी तक वेरिफाइड नहीं है तो लोगों को पता नहीं है कि असली कौन है। इस तरह की गिरी हुई हरकत करने वाले कमजोर दिल वालों को चुनते हैं और पता नहीं क्यों लड़कियां भी इनके झांसे में फंस जाती हैं बिना उनसे वीडियो कॉल पर बात किए या बिना उन्हें जाने।' उन्होंने आगे कहा, 'शुरुआत में, मुझे एक या दो मेल्स आते थे पीड़िताओं से पर अभी मुझे बैक-टू-बैक कई मेल्स और मैसेज आते हैं। जो शख्स ये कर रहा है, वो कहता है कि उसके पिता पुलिस में हैं और उसकी एक गर्लफ्रेंड थी जो कार एक्सीडेंट में चल बसी। इस तरह की कहानी बनाकर वो लड़कियों संग इमोशनल गेम खेलता है और उनका भरोसा जीतता है।'

विज्ञापन
Pandya Store Actor Akshay Kharodia Urges Mumbai Police To Investigate Fraudster Misuses His Identity To Dupe Girls
पांड्या स्टोर फेम अक्षय खरोडिया - फोटो : Instagram

एक्टर आगे कहते हैं, 'मैं यंग लड़कियों को ये कहना चाहूंगा कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति पर आंख मूंद कर भरोसा ना करें। अगर आप किसी की मदद कर रहे हैं या किसी से दोस्ती भी कर रहे हैं तो पहले उस व्यक्ति को जानें। वीडियो कॉल पर बात करें और फिर आगे कदम बढ़ाएं।' बता दें, अभिनेता ने सोशल मीडिया के जरिए भी इस मामले को लोगों से साझा किया था। साथ ही उन्होंने उस शख्स का नाम और नंबर शेयर करते हुए मुंबई पुलिस से जांच करने की अपील भी की थी। उन्होंने कहा था कि वे शूट के लिए शहर से बाहर हैं इसलिए थाने नहीं आ सकते। इसलिए उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस मामले पर जांच करने का आग्रह किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed