{"_id":"60a4ca708c0a6b667125652f","slug":"the-family-man-2-official-trailer-released-starring-manoj-bajpayee-samantha-akkineni-sunny-hinduja","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"The Family Man 2 Trailer: बिंदास मनोज बाजपेयी और गंभीर समांथा, देखें थ्रिलर से भरपूर फैमिली मैन का ट्रेलर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
The Family Man 2 Trailer: बिंदास मनोज बाजपेयी और गंभीर समांथा, देखें थ्रिलर से भरपूर फैमिली मैन का ट्रेलर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Wed, 19 May 2021 01:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
द फैमिली मैन 2 ट्रेलर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मनोज बाजपेयी की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फैंस को काफी समय से इस ट्रेलर का इंतजार था ऐसे में ये ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो गया है। ट्रेलर की बात करें तो मनोज बाजपेयी अपने चित-परिचित अंदाज में नजर आ रहे हैं और एक बार फिर उनकी एक्टिंग से आपकी नजरें नहीं हटने वाली हैं। ट्रेलर से सीरीज की कहानी दिलचस्प नजर आ रही है और इस बार इस सीरीज में समांथा अक्किनेनी ने भी अहम भूमिका निभाई है। खास बात यह भी है कि इस सीरीज के साथ समांथा अपना जबरदस्त डिजिटल डेब्यू कर रही हैं। ट्रेलर के रिलीज के साथ पहले ही ये एलान कर दिया गया है कि सीरीज 4 जून 2021 को रिलीज होगी। पिछले कई महीनों से इस सीरीज पर दिन रात काम चलता रहा है। निर्देशक जोड़ी राज और डीके ने इसके हर एसीपोड के हर सीन को फिर से जांचा परखा है और ओटीटी के कानूनी जानकारों ने भी इसके कानूनी पहलुओं को देखा है। उसके बाद ही यह दर्शकों के सामने आने को अब तैयार है।
2 of 5
द फैमिली मैन 2ः मनोज बाजपेयी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'द फैमिली मैन 2' की स्ट्रीमिंग बहुत जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर होने वाली है। सीरीज के पहले सीजन की रिलीज के बाद से ही सभी को इसके दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार था। ट्रेलर देखने के बाद यह साफ हो गया है कि इस सीजन में मनोज बाजपेयी परिवार, दफ्तर और देश के प्रति अपनी हर जिम्मेदारी निभाते नजर आने वाले हैं।
3 of 5
द फैमिली मैन 2ः मनोज बाजपेयी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि सीरीज की कहानी एक जासूस श्रीकांत तिवारी की कहानी है जिसके घरवालों को नहीं पता कि वह क्या करता है। सीरीज में ये किरदार मनोज बाजपेयी निभा रहे हैं। सीरीज के अन्य कलाकारों में शारिब हाशमी, नीरज माधव, पवन चोपड़ा, गुल पनाग और श्रेया धनवंतरि आदि प्रमुख रहे हैं। सीरीज के निर्देशकों राज और डीके ने इसका संगीत पिछली बार हिंदी सिनेमा के चर्चित संगीतकारों सचिन और जिगर से तैयार कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
द फैमिली मैन 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जून 2018 में सीरीज बनने के पहले एलान के बाद से ‘द फैमिली मैन’ को लेकर भारतीय दर्शकों में काफी उत्सुकता रही है। भारतीय कहानियों को विदेश में ले जाने में भी प्राइम वीडियो को इस सीरीज से काफी सहायता मिली। ‘द फैमिली मैन’ के पहले सीजन में 10 एपिसोड थे और इनका प्रसारण 20 सितंबर 2019 से शुरू हुआ था।
विज्ञापन
5 of 5
द फैमिली मैन 2ः मनोज बाजपेयी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पहले सीजन के रिलीज होने के बाद 'द फैमिली मैन 2' को इसी साल रिलीज किया जाना था लेकिन मेकर्स ने सीरीज 'मिर्जापुर 2' और 'तांडव' पर विवाद होने के बाद इसकी रिलीज को टाल दिया था। तकरीबन चार महीने के इंतजार के बाद अब इसे 4 जून को रिलीज करने का फैसला किया है। देखें ट्रेलर ...
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।