फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भट्ट ब्रदर्सः विक्रम भट्ट ने महेश और मुकेश के अलग होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मेरे बॉस ने मुझे...'

Wed, 19 May 2021 01:48 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 19 May 2021 01:48 PM IST
विज्ञापन
Vikram Bhatt breaks his silence on Muhesh and Mukesh bhatt professional splits said i am not allowed to say anything
विक्रम भट्ट, मुकेश भट्ट, महेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट और मुकेश भट्ट के प्रोफेशनल तौर पर अलग होने की बात पर अब फिल्ममेकर-निर्माता विक्रम भट्ट ने चुप्पी तोड़ी है। महेश भट्ट और मुकेश भट्ट के भतीजे विक्रम भट्ट ने कहा कि, 'मुझे मेरे बॉस ( महेश भट्ट) की तरफ से इस बारे में कुछ भी कहने से मना किया गया है'। इसके साथ ही विक्रम भट्ट ने कहा कि उन्हें महेश भट्ट की बात माननी होगी। बता दें कि महेश भट्ट और मुकेश भट्ट इस साल जनवरी के महीने में प्रोफेशनल तौर पर अलग हो गए थे। उनके अलग होने की खबर पर हाल ही में इमरान हाशमी ने भी खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि भले ही भट्ट कैंप टूट गया हो लेकिन वो सभी एक परिवार हैं और हमेशा साथ रहेंगे। साथ ही इमरान ने कहा था कि वो नहीं जानते कि किस वजह से महेश और मुकेश भट्ट अलग हुए हैं, लेकिन वो अभी भी उनसे बात चीत करते हैं। वहीं इस मामले पर अब विक्रम भट्ट ने भी अपनी बात कही है।

Vikram Bhatt breaks his silence on Muhesh and Mukesh bhatt professional splits said i am not allowed to say anything
महेश भट्ट, विक्रम भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

एक इंटरव्यू मे विक्रम भट्ट ने कहा कि, 'मेरे बॉस(महेश भट्ट) ने मुझे इस बारे में बात करने मना कर दिया है और मुझे उनका कहना मानना है'। बता दें कि विक्रम और महेश भट्ट ने कई फिल्में साथ मिलकर बनाई है। हाल ही में उन्होंने 'कोल्ड' फिल्म का निर्माण किया था। कुछ सालों पहले विक्रम ने 'भट्ट बैनर' से अलग होकर भी काम किया था, लेकिन फिल्म 'राज 2' के निर्माण के लिए वो फिर इस कैंप से जुड़े से थे। वहीं विक्रम भट्ट ने इस मामले पर पूरी तरह से कुछ भी नहीं कहा।

Vikram Bhatt breaks his silence on Muhesh and Mukesh bhatt professional splits said i am not allowed to say anything
महेश भट्ट, मुकेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

दूसरी तरफ मुकेश भट्ट ने इस पर अपनी टिप्पणी दी। मुकेश भट्ट ने कहा, 'महेश भट्ट 'विशेष फिल्म्स' से बाहर नहीं हुए हैं। विशेष फिल्म्स कंपनी मेरी रही है और मेरे भाई ने भले ही फिल्मों का निर्देशन छोड़ दिया था लेकिन वो मेरे कई प्रोजेक्ट के क्रिएटिव कंसलटेंट रहे है'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vikram Bhatt breaks his silence on Muhesh and Mukesh bhatt professional splits said i am not allowed to say anything
महेश भट्ट, मुकेश भट्ट - फोटो : Twitter

आगे मुकेश भट्ट ने कहा कि, 'मैं कह सकता हूं कि अगर मेरे पास कोई फिल्म है और मुझे उनकी जरूरत पड़ी तो वो मेरा साथ देंगे। हमारे बीच में कोई झगड़ा नहीं है, लेकिन वो अब उस पोजिशन में रहकर काम नहीं करना चाहते हैं। वहीं मेरे बच्चे साक्षी और विशेष अब इस कंपनी को संभालेंगे। उनके पास कुछ अलग सोच हैं और वो ही इस कंपनी को आगे बढ़ाएंगे। मैं उन्हें बस दिशा दिखाता रहूंगा'।

विज्ञापन
Vikram Bhatt breaks his silence on Muhesh and Mukesh bhatt professional splits said i am not allowed to say anything
महेश भट्ट, मुकेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि विशेष फिल्मस कंपनी से महेश भट्ट और मुकेश भट्ट ने शानदार फिल्में दी थी। हालांकि जनवरी में कंपनी के संस्थापक मुकेश भट्ट ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। साथ ही उन्होंने बताया था कि अब उनकी कंपनी बच्चे संभालेंगे जबकि वो सीधे रूप से काम ना करके सलाहकार की भूमिका में रहेंगे। वहीं अभी तक महेश भट्ट की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed