फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नीना गुप्ता ने खोले निजी जिंदगी के राज, बोलीं- 'तब पिता को ही मान लिया था ब्वॉयफ्रेंड'

Wed, 19 May 2021 12:28 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Wed, 19 May 2021 12:28 PM IST
विज्ञापन
Neena Gupta REVEALS She was Lonely because she did not have Husband or Partner
नीना गुप्ता - फोटो : Instagram

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता अपनी एक्टिंग के लिए तो सुर्खियां बटोरती ही हैं साथ ही वह अपने बेबाक और बिंदास अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। नीना हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। जिनमें खासतौर पर शादी, करियर, बच्चों और महिलाओं के अधिकारों जैसे कई मुद्दे शामिल होते हैं। आज के समय में कुछ बातें जो अब भी समाज के लिए काफी आधुनिक मानी जाती हैं वो नीना के लिए आम बात हैं। अपने जीवन में नीना वही करना पसंद करती हैं जो उन्हें सही लगता है। इसके अलावा नीना अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी लाइमलाइट का हिस्सा बनी रहती हैं। नीना अक्सर अपने जीवन से जुड़े अहम खुलासे करती रहती हैं। हाल ही में नीना फिल्म सरदार का ग्रैंडसन में नजर आई हैं जिसमें उनके किरदार की जमकर तारीफ हो रही है। इसके बाद तो नीना एक के बाद एक इंटरव्यू दे रही हैं। वहीं एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने अकेलेपन को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।

Neena Gupta REVEALS She was Lonely because she did not have Husband or Partner
नीना गुप्ता - फोटो : Instagram

नीना गुप्ता ने आरजे (रेडियो जॉकी) सिद्धार्थ कन्नन को दिए अपने एक इंटरव्यू में अपने अकेलेपन के संघर्ष के बारे में बताते हुए कहा है कि उन्होंने जीवन में अक्सर अकेलापन महसूस किया है। उनका कोई प्रेमी या पति ना होने की वजह से कई सालों तक इस चीज का सामना करना पड़ा है। साथ ही नीना ने बताया कि वो उस अकेलेपन को दूर करने में सक्षम थी क्योंकि वह अतीत पर ध्यान नहीं देतीं।

Neena Gupta REVEALS She was Lonely because she did not have Husband or Partner
नीना गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

इस इंटरव्यू में नीना ने अपनी फिल्मों के अलावा निजी जिंदगी को लेकर कई मुद्दों पर खुलकर बात की है। नीना ने अपने जीवन में अकेलेपन पर बात करते हुए कहा, 'यह मेरी पूरी जिंदगी में बहुत बार हुआ। क्योंकि कई सालों तक ना मेरा कोई ब्वॉयफ्रेंड और ना ही पति था। सच कहूं तो मेरे पिता ही मेरे ब्वॉयफ्रेंड थे। यह तब हुआ है जब काम पर मेरा अपमान किया जाता था। मैंने अक्सर अकेलापन महसूस किया है, लेकिन भगवान ने मुझे वह शक्ति दी है जो मैं हमेशा आगे बढ़ने में सक्षम हूं। मैं अतीत पर ध्यान नहीं देती हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Neena Gupta REVEALS She was Lonely because she did not have Husband or Partner
नीना गुप्ता, मसाबा गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि नीना वेस्टइंडीज के क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ रिलेशन में थीं, जिनसे उनकी बेटी मसाबा गुप्ता हैं। हालांकि विवियन और नीना का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला और ब्रेकअप हो गया था। उसके बाद नीना ने विवेक मेहरा से शादी की है। 

विज्ञापन
Neena Gupta REVEALS She was Lonely because she did not have Husband or Partner
विवेक मेहरा, नीना गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में एक इंटरव्यू में नीना ने बताया कि वो पिछले साल हुए लॉकडाउन में अपने पति विवेक के साथ छह महीने के लिए मुक्तेश्वर में रहीं थीं। नीना ने कहा, 'मेरे पति दिल्ली में रहते हैं और मै मुंबई में, हमेशा से हमारे साथ ऐसा ही रहा है। तो ऐसा पहली बार हुआ जब लॉकडाउन में हम इतने दिनों एक साथ रहे। पहली बार उन्होंने मुझे जाना और मैंने उन्हें'।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed