फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोविड वैक्सीन: नयनतारा ने ब्वॉयफ्रेंड विग्नेश के साथ लगवाया टीका, धर्म परिवर्तन को लेकर रह चुकी हैं चर्चा में

Wed, 19 May 2021 11:24 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Wed, 19 May 2021 11:24 AM IST
विज्ञापन
Nayanthara and Vignesh Shivan Got First Dose of Covid Vaccine, See VIRAL Photos
नयनतारा और विग्नेश शिवन कोविड वैक्सीन लगवाते हुए - फोटो : Instagram

देशभर में कोरोना की दूसरी लहर का भयावह मंजर देखने को मिल रहा है। चारों तरफ त्राहि-त्राहि मच गई है, कहीं ऑक्सीजन को लेकर तो कहीं अस्पतालों में बेड को लेकर। वहीं दूसरी तरफ लोगों को इससे बचे रहने का एक उपाय वैक्सीन ही नजर आ रहा है। इन दिनों हर कोई इसी कोशिश में लगा है कि कैसे भी उन्हें वैक्सीन की डोज मिल जाए। मनोरंजन जगत पर भी इस महामारी का गहरा प्रभाव पड़ा है। बीते दिनों कई सितारे इससे जंग लड़कर आगे बढ़े तो कई अपनी जान से हाथ धो बैठे। इसके अलावा कई सितारों ने वैक्सीन का शॉट भी ले लिया है। इसी बीच साउथ सुपरस्टार नयनतारा ने भी वैक्सीन लगवा ली है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। खास बात है कि नयनतारा के साथ उनके ब्वॉयफ्रेंड फिल्म डायरेक्टर, लिरिसिस्ट विग्नेश शिवन ने भी वैक्सीन की पहली डोज ली है।

Nayanthara and Vignesh Shivan Got First Dose of Covid Vaccine, See VIRAL Photos
नयनतारा, विग्नेश शिवन - फोटो : सोशल मीडिया

विग्नेश शिवन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम से अपनी और नयनतारा की तस्वीरें साझा की हैं जिनमें दोनों वैक्सीन लगवाते नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने कैप्शन भी लिखा है जिसमें वह लोगों से वैक्सीन लगवाने के लिए अपील कर रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vignesh Shivan (@wikkiofficial)

Nayanthara and Vignesh Shivan Got First Dose of Covid Vaccine, See VIRAL Photos
नयनतारा और विग्नेश शिवन - फोटो : instagram

बात नयनतारा और विग्नेश शिवन के रिश्ते की करें तो दोनों ने साल 2017 में अपने रिलेशनशिप को उस वक्त ऑफिशियल किया, जब वो सिंगापुर में एक अवॉर्ड शो के दौरान रेड कार्पेट पर मिले थे। वहीं नयनतारा और प्रभुदेवा के अफेयर की बात भी कहां किसी से छुपी है। एक समय ऐसा था जब नयनतारा और प्रभुदेवा के अफेयर की चर्चा खबरों की हेडलाइन बना करती थी लेकिन बाद में दोनों की राहें जुदा हो गईं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Nayanthara and Vignesh Shivan Got First Dose of Covid Vaccine, See VIRAL Photos
प्रभुदेवा, नयनतारा - फोटो : सोशल मीडिया

जब नयनतारा और प्रभुदेवा का प्यार परवान चढ़ रहा था तब प्रभुदेवा शादीशुदा थे और साथ ही तीन बच्चों के पिता भी। लेकिन प्यार के आगे दोनों की न चली और जल्द ही दोनों एक दूसरे के प्यार की गिरफ्त में आ गए। उसके बाद दोनों ने लिव-इन में रहना शुरू कर दिया। लेकिन प्रभु देवा की पत्नी को यह बात हजम नहीं हुई और उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया।

विज्ञापन
Nayanthara and Vignesh Shivan Got First Dose of Covid Vaccine, See VIRAL Photos
प्रभुदेवा, नयनतारा - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि प्रभुदेवा ने अपनी पत्नी लता को तलाक दे दिया था और नयनतारा ने धर्म परिवर्तन भी कर लिया था। नयनतारा मूल रूप से ईसाई थीं, उनका जन्म कट्टर ईसाई परिवार में हुआ था लेकिन प्रभु देवा से शादी करने के लिए साल 2011 में उन्होंने हिंदू धर्म अपना लिया था। बावजूद इसके दोनों की राहें अलग हो गईं और तमाम कोशिशों के बाद भी कभी एक दूसरे के ना हो सके। दोनों का ब्रेकअप हो गया और नयनतारा ने अपना प्यार विग्नेश शिवन में ढूंढ लिया। अब दोनों अक्सर अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में रहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed