फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pankaj Tripathi: अब कम फिल्मों में नजर आएंगे पंकज त्रिपाठी, अभिनेता के फैसले की पीछे है यह बड़ी वजह

Sun, 01 Oct 2023 07:46 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 01 Oct 2023 07:46 PM IST
विज्ञापन
Pankaj Tripathi Fukrey 3 OMG 2 actor opens about why he started doing less films reveals reason behind it
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गांव से निकलकर बॉलीवुड की दुनिया में नाम कमाने वाले अभिनेता पंकज त्रिपाठी की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। लोग उन्हें पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इसका एकमात्र कारण उनकी दमदार अदाकारी है, जिसके दम पर वह किसी भी किरदार में ढल जाते हैं। हाल ही में लोगों का बैक टू बैक दो फिल्मों (ओएमजी 2 और फुकरे 3) के साथ मनोरंजन करने वाले पंकज त्रिपाठी लगातार लाइमलाइट में बने हुए हैं। अभिनेता ने हाल ही में अपनी फिल्मों की पसंद और अपने काम करने की स्पीड के बारे में बात की है।  

Pankaj Tripathi Fukrey 3 OMG 2 actor opens about why he started doing less films reveals reason behind it
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

'ओह माय गॉड 2' में अपनी शानदार परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीतने के बाद पंकज त्रिपाठी इन दिनों 'फुकरे 3' में पंडित जी बनकर लोगों को ठहाके लगाने पर मजबूर कर रहे हैं। ऐसे में अभिनेता लगातार इंटरव्यू दे रहे हैं और अपने काम के बारे में बात कर रहे हैं। हाल ही में एक ऐसी ही इंटरव्यू में अभिनेता ने खुलासा किया कि क्यों उन्होंने अब कम फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया है। 'जब आप भूखे होते हैं, तो आप ज्यादा खाने लगते हैं..' इस तरह पंकज त्रिपाठी गुणवत्तापूर्ण काम करने के अपने स्टाइल को समझाया है।

Pankaj Tripathi Fukrey 3 OMG 2 actor opens about why he started doing less films reveals reason behind it
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

पंकज त्रिपाठी का मानना है कि यह एक ऐसी चीज है, जिसने उन्हें ज्यादा से ज्यादा फिल्मों लेने के लिए प्रेरित किया है। हालांकि, अभिनेता ने अब धीमा होने का फैसला किया है। इस साल उनकी अब तक दो फिल्में 'ओएमजी 2' और 'फुकरे 3' रिलीज हो चुकी हैं। पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में पंकज त्रिपाठी ने कहा, 'मैंने कम फिल्में करना शुरू कर दिया है, क्योंकि अब मैं थक गया हूं। कई बार मुझे याद नहीं रहता कि मैंने यह शॉट कब दिया था, क्या हुआ था और किस फिल्म के लिए दिया था। यह अच्छी स्थिति नहीं है। आप 340 दिनों तक अभिनय नहीं कर सकते और मैं वही कर रहा था। अब, मैं ऐसा नहीं करना चाहता।'
Jackky Bhagnani: 'सीबीएफसी' के सपोर्ट में आए जैकी भगनानी, विवादों के बीच की फिल्म प्रमाणन बोर्ड की सराहना

विज्ञापन
विज्ञापन
Pankaj Tripathi Fukrey 3 OMG 2 actor opens about why he started doing less films reveals reason behind it
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अपने शानदार अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाले पंकज त्रिपाठी ने कहा कि उन्होंने बैक-टू-बैक प्रोजेक्ट्स किए क्योंकि वह अच्छे काम के लिए भूखे थे। वह बोले, 'मुझे वे कहानियां पसंद आईं और इसलिए मैंने उनका हिस्सा बनने का फैसला किया था। मुद्दा यह है कि जब आप भूखे होते हैं, तो आप ज्यादा खा लेते हैं और जब आपकी थाली में अच्छा खाना परोसा जाता है, तो आप निश्चित रूप से ज्यादा खा लेते हैं। तो एक अभिनेता के रूप में मेरे साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा था। जैसे, मेरे पास बहुत सारा काम आ रहा था और मैं बहुत ज्यादा खा रहा था।'
Rasha Thadani: तेलुगु सिनेमा में डेब्यू के लिए तैयार हैं रवीना टंडन की बेटी राशा, राम चरण के साथ आएंगी नजर!

विज्ञापन
Pankaj Tripathi Fukrey 3 OMG 2 actor opens about why he started doing less films reveals reason behind it
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पंकज त्रिपाठी के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय वह फिल्म 'फुकरे 3' में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म इस समय सिनेमाघरों में लगी हुई है और अच्छा कारोबार कर रही है। इसके अलावा पंकज त्रिपाठी की अगली फिल्म 'मैं अटल हूं' है, जो पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित है। इसका निर्देशन रवि जाधव ने किया है। यह फिल्म दिसंबर में रिलीज होने वाली है। बता दें, पंकज त्रिपाठी को हाल ही में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed