{"_id":"5f33efde8ebc3e3cba0b4895","slug":"pankaj-tripathi-gets-emotional-for-his-role-in-gunjan-saxena-the-kargil-girl-in-an-exclusive-interview-with-amar-ujala","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पंकज त्रिपाठी ने दिया भावुक बयान बोले, 'मैं निजी जिंदगी में भी गुंजन के पिता जैसा ही बनना चाहूंगा'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पंकज त्रिपाठी ने दिया भावुक बयान बोले, 'मैं निजी जिंदगी में भी गुंजन के पिता जैसा ही बनना चाहूंगा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म 'गुंजन सक्सेना – द कारगिल गर्ल' में गुंजन के पिता बने पंकज त्रिपाठी कहते हैं कि इस फिल्म में उनका किरदार उनके निभाए अब तक के सारे किरदारों से बिल्कुल अलग है, और जब उनकी बेटी बड़ी होकर उनसे किसी काम के लिए मदद मांगेगी तो वह बिल्कुल ऐसे ही पिता बनना चाहेंगे, जैसे कि वह इस फिल्म में बने हैं।
Trending Videos
2 of 5
गुंजन सक्सेना
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'गुंजन सक्सेना – द कारगिल गर्ल' में गुंजन का किरदार निभाने वाली जान्हवी कपूर ने एक खास बातचीत में जब कहा कि उन्हें फिल्म में उनके पिता बने पंकज त्रिपाठी काफी पसंद हैं, तो पंकज भावुक हो गए। वह कहते हैं, 'तीस साल पहले एक पिता अपनी बेटी को उसके सपने पूरे करने में इस तरह मदद करता है, मैं तो ये बात सोचकर ही भावुक हो गया। यह रोल करने का मेरा असली कारण भी यही रहा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
गुंजन सक्सेना
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
17 साल से अभिनय कर रहे पंकज त्रिपाठी इस साल अब तक दो फिल्मों 'अंग्रेजी मीडियम' और 'एक्स्ट्रैक्शन' में नजर आ चुके हैं। अपने किरदारों के चयन के बारे में वह कहते हैं, 'मैं हर बार अपना रोल पहले से बेहतर करना चाहता हूं। कहानियों का चयन भी मैं इसी सोच के साथ करता हूं। एक बार कहानी का चयन कर लेने के बाद मैं खुद को निर्देशक के हवाले कर देता हूं और उसी के हिसाब से कैमरे के सामने बर्ताव करता हूं।'
4 of 5
गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म 'गुंजन सक्सेना – द कारगिल गर्ल' के निर्देशक शरण शर्मा की ये पहली फिल्म है और पंकज त्रिपाठी को फिल्मों में आए डेढ़ दशक पूरा हो चुका है क्या वह नए निर्देशकों को कुछ सिखाने या समझाने की कोशिश भी करते हैं? इस सवाल पर पंकज बहुत साफगोई से कहते हैं, 'निर्देशक कोई युवा हो या फिर कोई बुजुर्ग, मेरे लिए निर्देशक एक निर्देशक ही रहता है। मैंने तमाम ऐसे निर्देशकों की फिल्में भी कीं, जो अपना करियर शुरू कर रहे थे और तमाम दिग्गज निर्देशकों की फिल्में भी कीं, लेकिन मैंने कभी किसी निर्देशक के साथ उसके अनुभव को लेकर कोई दुराव नहीं किया।'
विज्ञापन
5 of 5
गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पंकज त्रिपाठी के अलावा फिल्म 'गुंजन सक्सेना – द कारगिल गर्ल' की मुख्य कलाकार जान्हवी कपूर और फिल्म के निर्देशक शरण शर्मा से एक एक्सक्लूसिव वीडियो बातचीत आप यहां देख सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X