फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब पंकज त्रिपाठी ने होटल स्टाफ से मांगी थी मनोज बाजपेयी की ये चीज, बताते हुए हो गए थे भावुक

Wed, 14 Apr 2021 09:31 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Wed, 14 Apr 2021 09:31 PM IST
विज्ञापन
Pankaj Tripathi Got Emotional Talking About 'Chappal Incident' with Manoj Bajpayee
पंकज त्रिपाठी-मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया

'मिर्जापुर' के 'कालीन भैया' और 'सीक्रेड ग्रेम्स 2' के 'गुरु जी' का किरदार निभाने वाले पंकज त्रिपाठी ने अपने दमदार अभिनय से एक अलग मुकाम हासिल कर लिया है। पंकज त्रिपाठी आज घर-घर में एक जाना पहचाना नाम बन चुके हैं। भले ही अपने प्रदर्शन के कारण पंकज बुलंदियों को हासिल कर चुके हैं लेकिन उन्होंने अपने जीवन में काफी परेशानियों का सामना किया है। चलिए आज आपको बताते हैं उनके जीवन से जुड़े एक किस्से के बारे में जिसे बताते हुए अभिनेता खुद भी भावुक हो गए थे। 

Pankaj Tripathi Got Emotional Talking About 'Chappal Incident' with Manoj Bajpayee
पंकज त्रिपाठी - फोटो : Instagram

जी हां इस किस्से की अहम कड़ी हैं मनोज बाजपेयी जिन्हें पंकज अपना गुरू मानते हैं और खुद को उनका शिष्य। यह बात तब की है जब पंकज एक फाइव स्टार होटल में साफ सफाई का काम किया करते थे। उसी दौरान मनोज बाजपेयी उस होटल में आकर ठहरे। पंकज त्रिपाठी जो मनोज के काफी बड़े फैन थे और उस समय उनसे मिलने की कोशिशों में लगे रहते थे, यह तो उनके लिए सुनहरा मौका साबित हो गया था। 

Pankaj Tripathi Got Emotional Talking About 'Chappal Incident' with Manoj Bajpayee
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बस फिर क्या था पंकज ने पूरे होटल स्टाफ से गुजारिश की कि मनोज के रूम से कोई भी आर्डर आए तो उन्हें ही भेजा जाए लेकिन उनके हाथ ऐसा कोई मौका नहीं लगा। अगले ही दिन मनोज होटल से रवाना हो गए लेकिन उनके जाने के बाद पंकज को पता चलता है कि उनकी चप्पल कमरे में ही छूट गई है और वो उन्हें लेने की अफरा-तफरी में लग गए लेकिन उन्हें नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pankaj Tripathi Got Emotional Talking About 'Chappal Incident' with Manoj Bajpayee
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

उसके तुरंत बाद वो चप्पल उन्हें अपने स्टाफ के हाथ में दिखती है। ऐसे में पंकज अपने स्टाफ से कहते हैं कि ये चप्पल उन्हें दे दें, वो इसे संभालकर रख लेंगे। अमूमन अगर किसी अतिथि का कोई सामान छूट जाता था तो उसे खोया-पाया विभाग में जमा किया जाता है लेकिन पंकज की जिद्द के आगे वो चप्पलें उन्हें मिल गई जिसे उन्होंने काफी लंबे समय तक संभालकर रखा था।  

विज्ञापन
Pankaj Tripathi Got Emotional Talking About 'Chappal Incident' with Manoj Bajpayee
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हालांकि इस किस्से के बारे में पंकज त्रिपाठी ने कुछ समय पहले कपिल शर्मा शो में भी खुलासा किया था जहां वो मनोज बाजपेयी और कुमार विश्वास के साथ पहुंचे थे। पंकज ने जब यह किस्सा सुनाया तो वो खुद भी भावुक हो उठे थे और तभी मनोज ने उन्हें अपने गले लगा लिया था। गौरतलब है कि पंकज त्रिपाठी आज एक जाना-माना नाम और चेहरा बन चुके हैं लेकिन उन्हें अपनी जमीन और मिट्टी से जुड़े रहना काफी पसंद है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed