फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Suhana Khan: न्यूयॉर्क में इस आलीशान घर में रहती हैं किंग खान की बेटी, देखें एक झलक

Wed, 14 Apr 2021 08:16 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Wed, 14 Apr 2021 08:16 PM IST
विज्ञापन
Shahrukh Khan daughter Suhana Khan lavish apartment in Newyork, Photos Goes Viral
सुहाना खान और उनके घर की एक झलक - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान उन मशहूर स्टार किड्स में से एक हैं जो अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। सुहाना सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और उनकी तस्वीरें यूजर्स के बीच झट से वायरल हो जाती हैं। सुहाना इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं जहां से वो अक्सर अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में सुहाना ने अपने आलीशान घर की एक तस्वीर साझा की है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Shahrukh Khan daughter Suhana Khan lavish apartment in Newyork, Photos Goes Viral
सुहाना खान - फोटो : सोशल मीडिया

सुहाना खान ने पिछले साल ही अपना इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक किया है जिस वजह से उनकी फैन फॉलोइंग और भी ज्यादा बढ़ गई है। सुहाना इन दिनों न्यूयॉर्क में अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं। हाल ही में सुहाना खान ने अपने घर की एक झलक इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिये अपने फैंस के साथ साझा की है जो फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गई है।

Shahrukh Khan daughter Suhana Khan lavish apartment in Newyork, Photos Goes Viral
सुहाना खान - फोटो : Instagram: @suhanakhan2

बता दें कि तस्वीर में सुहाना ने अपने आलीशान अपार्टमेंट का एक कोना दिखाया है जहां से डूबते सूरज का नजारा काफी खूबसूरत दिख रहा है। इस फोटो में सुहाना ना खुद नजर आ रही हैं और ना ही उन्होंने कोई कैप्शन लिखा है बस ‘घर’ वाली एक इमोजी बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahrukh Khan daughter Suhana Khan lavish apartment in Newyork, Photos Goes Viral
सुहाना खान - फोटो : instagram: suhanakhan2

बता दें कि सुहाना ने अभी तक बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया है लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी लोकप्रिय हैं। फिलहाल वो न्यूयॉर्क से पढ़ाई पूरी कर रही हैं। इसी बीच वो खुद के लिए भी समय निकालती हैं और अक्सर दोस्तों के साथ पार्टी करते नजर आ जाती हैं। 

विज्ञापन
Shahrukh Khan daughter Suhana Khan lavish apartment in Newyork, Photos Goes Viral
सुहाना खान - फोटो : instagram

सुहाना खान को उनकी तस्वीरों के लिए जहां तारीफ मिलती है तो कई बार उन्हें बेवजह ट्रोल भी किया जाता है। इस बात को लेकर शाहरुख खान ने भी कई बार नाराजगी जताई है। हालांकि सुहाना अपनी बातें खुद लोगों के सामने रखने से नहीं हिचकिचाती हैं। वो खूबसूरत तस्वीरों के साथ-साथ कई सामाजिक मुद्दों पर भी अपनी राय रखती हैं। कुछ समय पहले ही सुहाना ने रंग भेद को लेकर एक पोस्ट साझा किया था। सुहाना का कहना था कि भले ही वो एक स्टार किड हों, लेकिन रंग को लेकर उन्हें अक्सर ट्रोल किया जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed