फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड में कोरोना: परिवार समेत अभिनेता राहुल रॉय की रिपोर्ट भी पॉजिटिव, घर में ही हुए क्वारंटीन

Wed, 14 Apr 2021 07:21 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Wed, 14 Apr 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
Rahul Roy Tests Positive For Covid 19 Alongwith Family Members
राहुल रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

भारत में एक बार फिर से कोरोना का कहर देखने को मिल रहा है। महामारी की दूसरी लहर के बाद कई राज्यों में काफी संख्या में कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप महाराष्ट्र में सबसे अधिक देखने को मिल रहा है। फिल्म इंडस्ट्री भी कोविड-19 के कुप्रभाव से खुद को बचा नहीं पाई है। हाल ही में कई बॉलीवुड सितारे इसकी चपेट में आ गए हैं। बीते दिनों भूमि पेडनेकर, विक्की कौशल फिर कटरीना कैफ और अब अभिनेता राहुल रॉय भी इसकी चपेट में आ गए हैं।

Rahul Roy Tests Positive For Covid 19 Alongwith Family Members
राहुल रॉय - फोटो : instagram/officialrahulroy

राहुल रॉय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से इस बात की जानकारी साझा की है साथ ही बताया कि उनकी बहन और बहनोई भी कोरोना की जद में आ चुके हैं। राहुल रॉय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बताया है कि उनका कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। राहुल ने कहा कि वह समझ नहीं पा रहे हैं कि बिना घर से बाहर गए और लोगों से बिना बातचीत किए उनका टेस्ट पॉजिटिव कैसे आ सकता है।

Rahul Roy Tests Positive For Covid 19 Alongwith Family Members
राहुल रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

एक तस्वीर के साथ-साथ राहुल ने एक काफी बड़ा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, 'मेरी कोविड की कहानी। मेरे पड़ोसी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर हमने अपने फ्लोर को सील कर दिया था और एहितयात के तौर पर हम सभी ने 14 दिन के लिए खुद को होम क्वारंटीन कर लिया था। मुझे और मेरे परिवार को 11 अप्रैल को दिल्ली जाना था। 7 अप्रैल को हमने लैब से आरटीपीसीआर टेस्ट करवाया और 10 अप्रैल को मुझे रिपोर्ट मिली कि मेरा पूरा परिवार कोविड पॉजिटिव है। हम लोगों में कोई लक्षण नहीं थे और हमें पता चला कि उसी दिन बीएमसी के अधिकारी पूरी सोसाइटी का टेस्ट कर रहे हैं, इसलिए हमने फिर से एंटीजन टेस्ट कराया और हम सभी निगेटिव निकले और बाद में फिर से आरटीपीसीआर के सैंपल लैब भेजे गए लेकिन उनकी रिपोर्ट अभी भी मुझे नहीं दी गई है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Rahul Roy Tests Positive For Covid 19 Alongwith Family Members
राहुल रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

राहुल आगे लिखते हैं, 'बीएमसी के अधिकारियों ने मुझसे और मेरे परिवार से आइसोलेसन फॉर्म पर साइन करवाया, मेरे घर को सैनेटाइज किया। डॉक्टर ने मेरे पारिवारिक व्यवसाय के बारे में सवाल किए? मेरा ऑफिस कहा है? ट्रैवल प्रोग्राम? मुझे पता नहीं इस बात का इससे क्या कनेक्शन था? मुझे अस्पताल में भर्ती होने का सुझाव दिया। इस पर मैंने जवाब दिया कि हम लोगों में कोई लक्षण नहीं है।'

विज्ञापन
Rahul Roy Tests Positive For Covid 19 Alongwith Family Members
राहुल रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

राहुल रॉय ने आखिरी में लिखा, 'मुझे पता है कि कोविड है लेकिन मैं समझ नहीं पा रहे हूं कि बिना घर से बाहर गए और लोगों से बिना बातचीए किए मेरे फैमिली मेंबर कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। हम लोग 3 महीने से घर से बाहर नहीं निकले हैं और बिनी किसी लक्षण के हमारी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब 14 दिन का दूसरा क्वॉरंटीन पीरियड खत्म होने का इंतजार है और फिर से टेस्ट कराना है। आप सभी मास्क पहनें, हाथ धोएं और साफ रहें। मुझे उम्मीद है कि जल्द ही हमारी रिपोर्ट निगेटिव आएगी। अब सब को ढेर सारा प्यार।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rahul Roy (@officialrahulroy)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed