फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कामयाबी के बाद भी जमीन से जुड़े हैं पंकज त्रिपाठी, गांव से मंगाकर आलीशान बंगले में रखी खाट

Fri, 19 Apr 2019 08:47 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Fri, 19 Apr 2019 08:47 PM IST
विज्ञापन
pankaj tripathi new expensive banglow and decorated with charpaai
Pankaj Tripathi - फोटो : social media

बॉलीवुड में छोटे-छोटे रोल कर कामयाबी की छूने वाले अभिनेता पंकज त्रिपाठी इन दिनों मुंबई में खरीदे एक आलीशान बंगले को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने गृह प्रवेश किया था। ऐसे में बंगले और उनके पूजन की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। अब इन्हीं में से एक फोटो सामने आई है जिसमें इस आलीशान बंगले में एक खाट नजर आ रही है। 

pankaj tripathi new expensive banglow and decorated with charpaai
pankaj tripathi

पंकज ने अपने इस नये घर की पत्नी मृदुला और घरवालों के साथ मिलकर पूजा की। पूजा के दौरान उनके पीछे खड़ी एक खाट भी नजर आई जो उनके ही गांव बेलसंड, बिहार की रस्सी से बनाई हुई है। इससे साफ होता है कि पंकज अपने पुराने दिन नहीं भूले हैं। 

pankaj tripathi new expensive banglow and decorated with charpaai
पंकज त्रिपाठी - फोटो : file

मुंबई मिरर से बात करते हुए पंकज ने कहा था, 'मुझे अच्छा लगेगा कि नई कार खरीदने की बजाय मैं लोगों को सिखा पाऊं , नया घर खरीदना मेरा सपना था, मुझे ज्यादा कुछ नहीं चाहिए ।' इसके अलावा एक और इंटरव्यू में पंकज ने कहा था कि उन्हें आज भी अपने घर की टीन की छत याद है। गौरतलब है कि पंकज का शुरुआती जीवन बेहद गरीबी और कष्टों में गुजरा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
pankaj tripathi new expensive banglow and decorated with charpaai
pankaj tripathi

पंकज मानते हैं, 'भले ही आज मैंने अपने सपनों का घर खरीद लिया हो लेकिन पटना में हमारा एक कमरे का घर और उस पर टीन की छत मैं आज भी नहीं भूलता हूं, एक रात आंधी आई  थी और पानी बरसने लगा जिससे वो टीन की छत भी इस सैलाब में उड़ गई थी, उस वक्त मैं बस आसमान में ही झांकता रह गया था।'

विज्ञापन
pankaj tripathi new expensive banglow and decorated with charpaai
Pankaj Tripathi and Arun Kushwaha - फोटो : social media
पंकज ने कहा 'पिछले साल तक मैं कोई भी रोल कर लेता था लेकिन अब मैं इस पोजीशन में हूं कि अपनी मर्जी के किरदार निभा सकता हूं। आखिरकार मैं अपने सपनों का महल खड़ा करने में कामयाब रहा। मैंने मडआइलैंड में घर ले लिया है। मेरी पत्नी इसे देखने के बाद बहुत ज्यादा इमोशनल हो गई थीं।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed