{"_id":"5b936b23867a557ffc6be542","slug":"pankaj-tripathi-said-aadhar-card-dialogue-is-this-original-dialogue-in-stree","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पंकज त्रिपाठी ने किया खुलासा , 'स्त्री' के स्क्रिप्ट में नहीं था 'आधार लिंक' वाला डायलॉग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पंकज त्रिपाठी ने किया खुलासा , 'स्त्री' के स्क्रिप्ट में नहीं था 'आधार लिंक' वाला डायलॉग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। अब तक इस फिल्म ने 60 करोड़ रुपए से ज्यादा की कलेक्शन कर लिया है। 'स्त्री' में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के अलावा अपारशक्ति खुराना, पंकज त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में हॉरर कॉमेडी के अलावा बेहतरीन डायलॉग्स भी हैं। इस बीच 'स्त्री' के डायलॉग को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।
बता दें कि 'स्त्री' में एक्टर पंकज त्रिपाठी अपनी एक्टिंग और डायलॉग्स से काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म में उनके कई डायलॉग्स पर दर्शक न केवल खुलकर हंसे हैं बल्कि पंकज त्रिपाठी की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। फिल्म में उनके किरदार का नाम रुद्र भईया है। इस बीच पंकज त्रिपाठी ने इंडिया टुडे को एक इंटरव्यू के दौरान 'स्त्री' फिल्म में अपने आधार वाले डायलॉग को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
इंटरव्यू के दौरान जब पंकज त्रिपाठी से 'स्त्री' में उनके डायलॉग्स को लेकर सवाल किए गए तो उन्होंने कहा कि इस फिल्म में उनके ज्यादातर डायलॉग्स मेकर्स की ओर से तैयार किए गए थे लेकिन फिल्म का सबसे सुपरहिट और चर्चित आधार कार्ड वाला डायलॉग पंकज त्रिपाठी का खुद का है। बता दें कि 'स्त्री' फिल्म में चुड़ैल के खौफ में जी रहे कुछ मर्द जब पंकज त्रिपाठी से यह पूछते हैं- 'उसको ('स्त्री') सबका नाम कैसे पता चल जाता है' कि तो इसके जवाब में वह कहते हैै- 'सबका आधार लिंक है उनके पास।' इस डायलॉग को लेकर पंकज त्रिपाठी ने कहा कि यह फिल्म का हिस्सा नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
आपको बता दें कि 'स्त्री' 31 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 'गोलमाल आगेन' के लंबे समय बाद आई यह हॉरर कॉमेडी फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म समीक्षकों ने भी 'स्त्री' को काफी अच्छा बताया है। केवल भारत में ही नहीं इस फिल्म को ऑस्ट्रेलिया में भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।