फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शूटिंग से 21 दिन पहले अक्षय की फिल्म में पंकज त्रिपाठी की चौंकाने वाली एंट्री, ये है अंदर की जानकारी

Mon, 14 Dec 2020 03:22 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Mon, 14 Dec 2020 03:22 PM IST
विज्ञापन
Pankaj Tripathi will seen in Akshay Kumar upcoming film Bachchan Pandey
अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेता अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'बच्चन पांडे' आजकल भारी बदलावों से गुजर रही है। कृति सेनन, जैकलीन फर्नांडिस और अरशद वारसी जैसे बड़े अभिनेताओं के जुड़ने के बाद अब फिल्म में एक और बड़ा नाम जुड़ा है। शूटिंग में लगभग तीन हफ्ते ही शेष हैं और इस अंतिम क्षण में फिल्म में चौंकाने वाली एंट्री मारी है अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने। फिल्म के निर्माताओं का ऐसा मानना है कि अक्षय कुमार के साथ पंकज त्रिपाठी और अरशद वारसी की मौजूदगी फिल्म को दर्शकों से अच्छा प्रतिसाद दिलाएगी।

Pankaj Tripathi will seen in Akshay Kumar upcoming film Bachchan Pandey
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पंकज त्रिपाठी आजकल अपने काम को लेकर बहुत चर्चाओं में हैं। वैसे तो वह फिल्म इंडस्ट्री में सालों से काम कर रहे हैं लेकिन यह पहला मौका होगा जब अक्षय और पंकज को एक साथ एक फिल्म में देखा जाएगा। 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' और 'मिर्जापुर' जैसे प्रोजेक्ट्स में दर्शकों ने पंकज त्रिपाठी को नकारात्मक किरदारों में देखा है उसी तरह 'बरेली की बर्फी' और 'फुकरे' जैसी फिल्मों में पंकज त्रिपाठी की कॉमेडी भी दर्शकों को बहुत पसंद आई है। इसी वजह से निर्माताओं ने फिल्म 'बच्चन पांडे' में अक्षय कुमार के साथ पंकज त्रिपाठी को जगह दी है।

Pankaj Tripathi will seen in Akshay Kumar upcoming film Bachchan Pandey
बच्चन पांडे - फोटो : amar ujala mumbai

'बच्चन पांडे' एक गैंगस्टर की कहानी है जिसका किरदार फिल्म में अक्षय कुमार निभाते हुए नजर आएंगे। यह गैंगस्टर अंदर से बहुत महत्वकांक्षी है और एक अभिनेता बनना चाहता है। फिल्म में अरशद वारसी का किरदार इस गैंगस्टर के खास आदमी का होगा। वहीं कृति सेनन एक पत्रकार बनी हुई नजर आएंगी। अब फिल्म में जैकलीन का किरदार और पंकज त्रिपाठी का किरदार क्या रहेगा? इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। इतना जरूर कहा जा सकता है कि पंकज के व्यक्तित्व को देखते हुए फिल्म के निर्देशक फरहाद सामजी ने कुछ अच्छा ही सोच रखा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pankaj Tripathi will seen in Akshay Kumar upcoming film Bachchan Pandey
अक्षय कुमार - फोटो : instagram/akshaykumar

फिल्म 'बच्चन पांडे' की शूटिंग अगले साल जनवरी के पहले सप्ताह से ही जैसलमेर में शुरू हो जाएगी। इसकी तैयारियां काफी दिनों से चल रही हैं। फिल्म निर्माताओं के लिए वक्त बहुत अच्छा नहीं चल रहा है इसलिए अक्षय कुमार ने इस फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला को अपनी फीस में थोड़ी छूट भी दे रखी है। फिलहाल तो अक्षय ने आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही फिल्म 'अतरंगी रे' की शूटिंग खत्म की है। इसमें सारा अली खान और तमिल फिल्मों के सुपरस्टार धनुष मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

विज्ञापन
Pankaj Tripathi will seen in Akshay Kumar upcoming film Bachchan Pandey
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पंकज त्रिपाठी की इस साल अब तक चार फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। इनमें से तीन फिल्में 'एक्सट्रैक्शन', 'गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल' और 'लूडो' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुईं जबकि एक फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' सिनेमाघरों में भी रिलीज हुई। आने वाले 25 दिसंबर को उनकी एक और फिल्म 'शकीला' सिनेमाघरों में ही रिलीज होने वाली है। अगले साल के लिए पंकज त्रिपाठी का नाम 'कागज', '83', 'संदीप और पिंकी फरार' और 'मुंबई सागा' जैसी फिल्मों से जुड़ा हुआ है। और अब वह 'बच्चन पांडे' में भी नजर आएंगे।

पढ़ें: Bigg Boss 14: पब्लिक स्कूल पर कमेंट करना जैस्मीन भसीन को पड़ा भारी, सलमान के सामने जनता से मांगी माफी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed